सर्दियां आ चुकी है और इस मौसम की सबसे अच्छी बात है सभी स्वादिष्ट भोजन. ताजी ताजी सब्ज़ियां और गर्मागर्म व्यंजन सर्दी के मज़े को दुगना कर देते हैं. लेकिन इस मौसम में अपनी पसंद की कुछ चीजों को मजबूरन छोड़ना भी पड़ता है. उनमें से एक है दही. सर्दियां आने के साथ ही गर्मियों के पसंदीदा दही को छोड़ना मुश्किल होता है. आमतौर पर यह माना जाता है कि सर्दियों के दौरान दही से बचना चाहिए क्योंकि इससे सर्दी और गले में खराश हो सकती है, लेकिन क्या यह सच है? दही गुड बैक्टीरिया, विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर होता है, फिर हमें वास्तव में इससे क्यों बचना चाहिए? यहां हम आपको बताते हैं कि सर्दी में आपको दही खाना चाहिए या नहीं. इसे लेकर क्या कहता है आयुर्वेद और साइंस.
क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद ठंड में दही खाने से बचने की सलाह देता है क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है जो सर्दियों में कई बीमारियों को जन्म दें सकता है. अगर आपको पहले से ही सर्दी या जुकाम है तो दही से दूरी बना लेना ही उचित होगा. इसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Spinach Recipes: बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए परफेक्ट हैं पालक से बनने वाली ये रेसिपीज

क्या कहता है मार्डन मेडिकल साइंस?
मेडिकल साइंस की मानें तो ठंड में दही खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बड़ा लाभकारी होता है. दही में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. खासकर अगर आप दही लंच में खाएंगे तो यह बॉडी के लिए बेनिफिशियल होगा. यह आपके लिए एक इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करेगा.
सांस के मरीजों के लिए नुकसानदायक-
रात के समय में मेडिकल साइंस सांस के मरीजों को दही से दूर रहने की सलाह देती है, क्योंकि रात में दही खाने से मुंह में बलगम पैदा हो सकता है. ये अस्थमा के पेशेंट्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए शाम के पांच बजे के बाद अस्थमा के मरीजों को दही खाने से बचना चाहिए.
Delhi Style Chole Bhature: दिल्ली स्टाइल छोले भटूरे खाने के हैं शौकीन तो यहां देखें आसान रेसिपी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं