- हरा चना दिखने में काले चने जैसा ही लगता है.
- इसे छोलिया के रूप में भी जाना जाता है.
- छोलिया पुलाव सहित कई पारंपरिक व्यंजन इससे तैयार किए जा सकते हैं.
लंच या डिनर में गर्मागर्म पराठे मिल जाएं तो खाने का स्वाद और इंटरेस्ट दोनों बढ़ जाता है. आप भी अगर खाने में पराठों के शौकीन हैं तो चिली गार्लिक पराठा जरूर खाएं. ये मसालेदार और लहसुनी फ्लेवर का पराठा आपके खाने में शामिल सब्जियों का स्वाद बढ़ाएगा. और, कभी ऐसा हो कि सब्जी बनाने का मूड नहीं है और खाने में भी टेस्ट चाहिए तब भी आप चिली गार्लिक पराठा ट्राई करके देख सकते हैं. गर्मागर्म चिली गार्लिक पराठा किसी का भी जी ललचाने के लिए काफी हैं. इसे बनाने की रेसिपी भी काफी आसान है. चलिए जानते हैं चिली गार्लिक पराठा बनाने की सामग्री और विधि.
सामग्री-
- गेहूं का आटा, करीब एक कटोरी
- 10 से 12 लहसुन की कलियां
- 7 से 8 सूखी लाल मिर्च
- 1 क्यूब चीज
- स्वादानुसार नमक

पराठों के शौकीन हैं तो चिली गार्लिक पराठा जरूर खाएं.Photo Credit: iStock
Diet For Healthier Skin: स्वस्थ त्वचा के लिए अपने आहार में शामिल करें पोषण से भरपूर ये 5 फूड्स
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विधि-
- चिली गार्लिक पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटा गूंथना है. एक परात या बाउल में आटा लें. इसमें थोड़ा सा नमक डालें. अब पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें.
- ये ध्यान रखें कि गूंथा हुआ आटा बहुत टाइट न हो, न ही रोटी के आटे जितना ढीला हो.
- जब आटा गूंथ जाए तो उसे कुछ देर ढंक कर रखें या सूती कपड़े में लपेट कर रख दें. ऐसा करने से आटे में अच्छा खिंचाव आएगा.
- चीज को भी ग्रेट करके एक बाउल में रख लें.
- लहसुन और लाल मिर्च को एक साथ करके मिक्सर में पीस लें. इस पेस्ट को भी बाउल में रख लें.
- अब एक लोई का आटा लें और उसे रोटी की तरह बेल लें. इसी तरह एक रोटी और बेलें पर उसे पहली रोटी से थोड़ा सा छोटा रखें.
- पहली रोटी में ब्रश की मदद से या चम्मच से चिली और गार्लिक का पेस्ट लगाएं. आपको गार्लिक का जितना ज्यादा फ्लेवर चाहिए हो पेस्ट उतना ही ज्यादा लगा सकते हैं.
- इस पर ग्रेट किया चीज भी थोड़ा फैलाकर डालें.
- अब जो दूसरी रोटी है वो इस रोटी पर रख दें. बड़ी रोटी से छोटी रोटी के सारे किनारे पैक कर दें. इसे गर्म तवे पर डालें.
- बटर लगाते हुए, हल्की आंच पर दोनों साइड से सेंक लें.
- खाने के साथ इन गर्मागर्म पराठों का पूरा मजा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं