विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2021

Chicken Dynamite: क्विक और टेस्टी स्टार्टर की है तलाश तो ट्राई करें चिकन डायनामाइट

Chicken Dynamite Recipe: अगर आप अपने रेगुलर चिकन रेसिपी को एक नया टेस्ट देना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए चिकन डायनामाइट की एक रेसिपी लेकर आए हैं!

Chicken Dynamite: क्विक और टेस्टी स्टार्टर की है तलाश तो ट्राई करें चिकन डायनामाइट
Chicken Dynamite: जूसी चिकन के टुकड़े हमारे मुंह में मेल्ट हो जाते हैं.
  • आप अपने रेगुलर चिकन रेसिपी को दें एक नया ट्विस्ट.
  • चिकन डायनामाइट की एक टेस्टी रेसिपी है.
  • चिकन डायनामाइट को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Chicken Dynamite Recipe:   जब क्विक, टेस्टी और इन्डल्जन्ट स्टार्टर की बात आती है, तो चिकन, कुक करने के लिए टॉप ऑप्शन में से एक हो सकता है. चाहे आप चिली चिकन, चिकन टिक्का या चिकन लॉलीपॉप बना रहे हों, जूसी चिकन के टुकड़े हमारे मुंह में मेल्ट हो जाते हैं और हमारी भूख को शांत करते हैं. लेकिन अगर आप अपने रेगुलर चिकन रेसिपी को एक नया टेस्ट देना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए चिकन डायनामाइट की एक रेसिपी लेकर आए हैं! जैसा कि नाम से पता चलता है, यह रेसिपी निस्संदेह स्वाद का एक डायनामाइट है जो आपको एक बार में स्पाइसी और स्वीट दोनों स्वाद देता है और आपको और अधिक चाहता है!

चिकन डायनामाइट एक ऐसी डिश है जिसे पहले मैरीनेट किया जाता है, गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई किया जाता है और फिर कई तरह के सॉस में डाला जाता है जो आपको एक ही समय में अलग-अलग स्वाद देता है. यह डिश एक कटोरी पत्तेदार सलाद के साथ सबसे अच्छा पेयर है, जो आपको चिकन में टेस्ट को बैलेंस करने में मदद करेगा. इसके साथ ही, आप इस स्टार्टर को किसी भी समय बना सकते हैं जब आप कुछ स्पाइसी और स्वीट खाना चाहते हैं या जब आप अपनी डिनर पार्टी में कुछ स्पेशल सर्व करना चाहते हैं. 

5rtu14vo

चिकन डायनामाइट एक ऐसी डिश है जिसे पहले मैरीनेट किया जाता है

कैसे बनाएं चिकन डायनामाइटः (How To Make Chicken Dynamite)

इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले अपने चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर उसमें लहसुन, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस और स्वादानुसार नमक डालकर मैरिनेट कर लें. इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें, सूखे बैटर के लिए एक अलग बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक और काली मिर्च मिलाएं. और एक अलग बाउल में दो अंडे फेंट लें.

चिकन के टुकड़े लें, फिर उन्हें बैटर में डुबोएं, फिर अंडे में और फिर से बैटर में डुबोएं. सभी टुकड़ों के साथ प्रक्रिया को दोहराएं. क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. सॉस के लिए, मेयोनिज़, श्रीरचा सॉस, केचप, शहद, नींबू का रस और लाल मिर्च पाउडर को एक साथ मिलाएं. फ्राई हुए चिकन को सॉस के साथ मिलाएं और गरमागरम सर्व करें. 

चिकन डायनामाइट की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits Of Shatavari: शतावरी के सेवन से मिलने वाले चार अद्भुत फायदे
Diet For Heart Health: दिल को बीमारियों से बचाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल
Cheesy Rava Cutlets: बरसात के दिनों का आनंद उठाने के लिए ट्राई करें क्रिस्पी रवा कटलेट
Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी के मौके पर इस बार भोग के लिए बनाएं ये खास व्यंजन
Empty Stomach Foods: खाली पेट इन चीजों का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com