विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2025

रोजाना एक चम्मच चिया सीड्स खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

Chia Seeds Ke Fayde: आइए विस्तार से जानते हैं रोजाना एक चम्मच चिया सीड्स खाने से बॉडी को और क्या फायदे पहुंच सकते हैं?

रोजाना एक चम्मच चिया सीड्स खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?
Health benefits of chia seeds

Chia Seeds Ke Fayde: चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य जरूरी तत्वों से भरपूर हैं, ऐसे में अगर आप रोजाना एक चम्मच चिया सीड्स खाते हैं, तो शरीर को अंदर से मजबूत से बना सकते हैं. यह पेट से जुड़ी दिक्कतें, बढ़ता वजन और थकान को दूर करने में मदद कर सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं रोजाना एक चम्मच चिया सीड्स खाने से बॉडी को और क्या फायदे पहुंच सकते हैं?

क्या रोज चिया सीड्स खाना ठीक है?

पेट के लिए कमाल: फाइबर से भरपूर चिया सीड्स पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं, जो लोग कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं, उनके लिए रोजाना एक चम्मच चिया सीड्स खाना लाभदायक माना जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें: बाजरा की रोटी कब खानी चाहिए? जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका

हड्डियों को बनाते हैं मजबूत: आज के समय में कम उम्र में भी लोग कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए भी रोजाना एक चम्मच चिया सीड्स का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है, इन बीजों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. 

हार्ट को रखते हैं हेल्दी: चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते है, साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम कर सकते हैं. अगर आप रोजाना एक चम्मच चिया सीड्स खाते हैं, तो दिल को हेल्दी रख सकते हैं.

स्किन को बनाते हैं चमकदार: स्किन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान लोगों के लिए चिया सीड्स किसी जादू से कम नहीं हैं. इन बीजों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की नमी बनाए रखकर स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं. 

चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?

  • आप चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर अगली सुबह पानी पी सकते हैं. 
  • आप इन्हें सुबह खाली पेट या नाश्ते में भी खा सकते हैं. 
  • इसके अलावा आप चिया सीड्स को दही, स्मूदी या सलाद में डालकर खा सकते हैं. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chia Seeds Khane Ke Fayde, Chia Seeds Benefits, Chia Seeds Kyon Khana Chahie, Roj Chia Seeds Pine Ke Fayde, Chia Seeds Health Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com