5 Dishes You Can Make In A Sandwich Maker: आज के समय में सैंडविच मेकर लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है. सुबह जल्दी में कुछ हल्का फुल्का बनाना हो तो लोग इसे इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ज्यादातर घरों में लोग इसमें सिर्फ सैंडविच ही बनाते हैं बाकि समय ये मशीन किचन के किसी कोने में रखी रहती है. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अब आपको अपना तरीका बदलने की जरूरत है.
दरसल, सैंडविचमकेर सिर्फ एक साधारण मशीन नहीं है, बल्कि ये मल्टीटास्किंग किचन टूल है. अगर थोड़ी समझदारी से इसका इस्तेमाल किया जाए, तो इससे कई तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं. मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने भी इसे इस्तेमाल कुछ कमाल के तरीके बताए हैं जो आपकी कुकिंग को और आसान बना सकते हैं.
पनीर टिक्का घर पर ऐसे बनाएं
अगर आपके पास तंदूर नहीं है, तो भी आप सैंडविच मेकर की मदद से पनीर टिक्का बना सकते हैं. पनीर को दही और मसलों में अच्छी तरह मैरिनेट करें और फिर इसे मेकर में रखकर ग्रिल करें.
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: एक ही तरह की ग्रीन टी पीकर बोर हो गए हैं? ट्राई करें ये 6 आसान रेसिपी, तेजी से घटेगा वजन
भरवां सब्जियों को दें नया टेस्ट
बैंगन, भिंडी या करेला जैसी सब्जियों में मसाला भरकर सैंडविच मेकर में रोस्ट करें. इससे सब्जियां बहार से थोड़ा क्रिसपी और अंदर से नरम बनती हैं.
मीठा खाने का मन हो तो बनाएं वाफल्स
अगर घर पर वाफल मेकर नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. सैंडविच मेकर में ही वाफल तैयार किये जा सकते हैं. मैदा, दूध और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलकर बैटर बनाएं और इसे मेकर में डालें. कुछ ही देर में क्रिस्पी वाफल्स बनकर तैयार हो जाएंगे

Photo Credit: Pexels
झटपट तैयार करें हैश ब्राउन
कद्दूकस किए आलू में नमक, काली मिर्च और थोड़ा कॉर्नफ्लोर मिलाकर छोटे-छोटे पैटी बनाएं. इन्हें सैंडविच मेकर में डालकर ग्रिल करें. इससे बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम हैश ब्राउन्स तैयार होते हैं.
बिना तवे के परांठा
अगर जल्दी में परांठा बनाना है, तो सैंडविच मेकर काफी काम आ सकता है. आटे की लोई में स्टफिंग भरकर बेलें और इसे मेकर में सेक लें. यह दोनों तरफ से बराबर सिकता है और स्वाद भी अच्छा आता है.
छोटी मशीन, बड़े काम
सैंडविच मेकर को अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपकी किचन का सबसे काम का उपकरण बन सकता है. यह समय बचाने के साथ-साथ कम मेहनत में टेस्टी खाना बनाने में मदद करता है. अब अगली बार सैंडविच मेकर निकालें, तो सिर्फ सैंडविच तक सीमित न रहें, कुछ नया जरूर आजमाएं.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा | Read
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं