How To Keep Chapati Dough Fresh For Long: फ्रेश खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. ताजे खाने का स्वाद ही अलग होता है. इतना ही नहीं रखा हुआ खाना सेहत के लिए हानिकारक भी माना जाता है. इसलिए हममें से ज्यादातर लोग फ्रेश खाना ही बनाते और खाते हैं. लेकिन कई बार आटा ज्यादा गूंथ जाता है. जिसके चलते उसे हमें स्टोर करके रखना पड़ता है. लेकिन स्टोर करके आटा रखने से कई बार आटा काला पड़ जाता है. और तो और गूंथा आटा रखने के बाद इस्तेमाल करने पर रोटियां टाइट हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसी ही समस्या होती है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे बेहतरीन टिप्स जिनकी मदद से आप आटे को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए हुए जानते हैं उन आसान टिप्स के बारे में.
आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के उपाय-Tips To Keep Chapati Dough (Atta) Fresh For Long Time:
1. ज्यादा गीला आटा न रखें-
अगर आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए स्टोर कर रहे हैं, तो आप आटे को गूंथते समय ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें. ज्यादा पानी से आटा जल्दी खराब हो सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- Matka Roti: नागपुर में इस तरह से तैयार की जाती है मटका रोटी, यहां देखें वीडियो
2. घी लगा कर-
अगर आप आटे को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं. तो आप आटे में घी लगा कर रख सकते हैं. इससे आटा फ्रेश रहेगा.

Photo Credit: iStock
3. एयर-टाइट कंटेनर-
आटे को लंबे समय तक स्टोर करके रखने के लिए आप एयर-टाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक एयर टाइट कंटेनर में बचे हुए आटे को बंद करके फ्रीज में रख सकते हैं. इससे आटा फ्रेश बना रहेगा.
4. फॉइल पेपर-
आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप फॉइल पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप आटे को फॉइल पेपर में लपेट कर फ्रीज में रखते हैं तो इससे वो जल्दी खराब नहीं होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं