विज्ञापन

Navratri 6th Day Bhog: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को लगाएं शहद से बनी इस चीज का भोग, नोट करें रेसिपी

Navratri 6th Day Bhog Recipe: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है. अगर आप भी इस दिन मां को उनको पसंदीदा भोग चढ़ाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में दी रेसिपी पढ़ें.

Navratri 6th Day Bhog: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को लगाएं शहद से बनी इस चीज का भोग, नोट करें रेसिपी
Navratri 6th Day Bhog: मां कात्यायनी को भोग में क्या चढ़ाएं.

Chaitra Navratri 6th Day Bhog: नवरात्रि के छठे दिन माता के अलौकिक स्वरूप मां कात्यायनी (Maa Katyayani) की पूजा-अर्चना की जाती है. मां कात्यायनी स्वरूप में माता शेर पर सवार, सिर पर मुकुट सुशोभित है. माता की चार भुजाएं हैं. माना जाता है कि मां के इस स्वरूप की पूजा अर्चना से विवाह में आ रही परेशानी दूर हो जाती है.  मां कात्यायनी को पीला रंग प्रिय है. आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

मां कात्यायनी को लगाएं शहद से बने हलवे का भोग- (Maa Katyayani Halwa Bhog Recipe)

मां कात्यायनी को शहद और पीला रंग अत्यंत प्रिय है इसलिए, उनको शहद से बने पीले रंग के हलवे का भोग लगा सकते हैं. 

सामग्री-

  • गाय का घी
  • सूजी
  • शहद
  • पानी
  • काजू
  • किशमिश
  • चिरौंजी
  • केसर
  • इलायची

विधि-

हलवा बनाने के लिए कड़ाही में गाय का घी गर्म करें और उसमें सूजी भुनें. दूसरे बर्तन में पानी एक कप पानी चढ़ाएं और उसमें कटे हुए काजू, किशमिश और चिरौंजी डालें. पानी के उबलने पर उसमें भुनी हुई सूजी और केसर मिला दें और चीनी की जगह शहद डाल दें. हलवा गाढ़ा होने पर आंच बंद कर इलायची पाउडर मिला दें. आप माता को हलवा की जगह गाय के दूध से पेडे़ बना कर भोग में चढ़ा सकते हैं. पेड़े में पीलापन लाने के लिए आप केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं.   

Latest and Breaking News on NDTV

शहद के फायदे- (Shahad Ke Fayde)

शहद में प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो न सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल हैं. शहद में मौजूद शांतिप्रद गुण बैलेंस नींद को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं. शहद का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- व्रत में भी नहीं टूटेगी आपकी Muscle Memory, बस डाइट में शामिल करें ये हाई प्रोटीन चीजें...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com