Celebrity Nutritionist Shares 5 Foods To Stay Fit And Healthy- आज की तेज रफ्तार जिंदगी में फिट रहना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है, लेकिन सही खानपान को लेकर अब भी काफी कन्फ्यूजन बना रहता है. लोग अक्सर महंगे सुपरफूड्स या मुश्किल डाइट प्लान (Diet Plan) के पीछे भागते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ साधारण चीजें ही शरीर को अंदर से मजबूत बना सकती हैं. एक सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट Luke Coutinho के अनुसार, अगर आप रोजमर्रा की डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल कर लें तो आपकी सेहत (Health), ऊर्जा (Energy) और लाइफस्टाइल में बड़ा सुधार देखा जा सकता है.
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीज़ें- (5 Foods To Stay Fit And Healthy, According To Nutritionist)
1. क्रूसिफेरस सब्जियां (Cruciferous vegetables)
ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियां शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व (Nutrients) शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद करते हैं और सूजन (Swelling) को कम करने में सहायक होते हैं. नियमित सेवन से शरीर की सफाई बेहतर होती है और इम्यून सिस्टम (Immune System) मजबूत बनता है.
यह भी पढ़ें- डायबिटीज में तरबूज खाना सही है या नहीं? जानिए एक दिन में कितना तरबूज खाना माना जाता है सुरक्षित
2. बेरीज़ (Berries)
बेरीज़ जैसे स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होती हैं. ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करती हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती हैं. साथ ही, यह स्किन (Skin) और ब्रेन हेल्थ (Brain Health) के लिए भी लाभकारी मानी जाती हैं.

Photo Credit: pexels
3. ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स (Omega 3)
अखरोट, अलसी के बीज और फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. यह दिल (Heart) और दिमाग (Brain) की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से सूजन कम होती है और मानसिक स्वास्थ्य(Mental Health) पर सकारात्मक असर पड़ता है.

Photo Credit: pexels
4. मसाले (Spices)
भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले जैसे हल्दी, अदरक और दालचीनी प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti- Inflammatory) होते हैं. ये शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. रोजाना खाने में इनका संतुलित उपयोग फायदेमंद होता है.
5. हेल्दी फैट्स (Healthy fats)
घी, ऑलिव ऑयल और नट्स जैसे हेल्दी फैट्स शरीर के लिए जरूरी होते हैं. ये हार्मोन बैलेंस (Harmone Balance) बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बेहतर करने में मदद करते हैं. सही मात्रा में सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और ओवरऑल (Overall health) हेल्थ बेहतर होती है.
हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में संतुलन बनाए रखें. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप लंबे समय तक फिट और एनर्जेटिक रह सकते हैं.
Watch Video: World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं