विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2021

Bread Lasagna Recipe: इटालियन कुजीन के हैं शौकीन तो ट्राई करें आसानी से बनने वाला यह ब्रेड लज़ान्या रेसिपी

आप चाहे तो लज़ान्या को घर पर आसानी से बना सकते है, वह भी ब्रेड की मदद से. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, ब्रेड से भी लज़ान्या बनाया जा सकता है. तो चलिए बिना देर किए जानते है ब्रेड से बनने वाली लज़ान्या रेसिपी के बारे में

Bread Lasagna Recipe: इटालियन कुजीन के हैं शौकीन तो ट्राई करें आसानी से बनने वाला यह ब्रेड लज़ान्या रेसिपी
लज़ान्या एक फेमस इटालियन कुजीन है.
  • लज़ान्या पास्ता, सब्जी, सॉस और चीज़ से बनने वाली एक इटालियन डिश है.
  • आप चाहे तो लज़ान्या को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
  • आइए जानते हैं ब्रेड से बनने वाली लज़ान्या रेसिपी के बारे में.

इटालियन कुजीन उन चुनिंदा ग्लोबल कुजीन में से एक है, जिसे हम इंडियन बेहद पसंद करते हैं.  पिज्जा, पास्ता और रिसोतो वह सारे इटालियन फूड है, जिसे हम बड़े चाव से खाते हैं. इन्हीं में से एक है लज़ान्या, जिसे आपने कभी न कभी जरूर ट्राई किया होगा. हाथ से बने ताजा फ्लैट पास्ता, सब्जी, सॉस और चीज़ से बनने वाली यह डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं. आप चाहे तो लज़ान्या को घर पर आसानी से बना सकते है, वह भी ब्रेड की मदद से. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, ब्रेड से भी लज़ान्या बनाया जा सकता है. तो चलिए बिना देर किए जानते है ब्रेड से बनने वाली लज़ान्या रेसिपी के बारे में

ब्रेड लज़ान्या के लिए सामग्री:

  •  ब्राउन ब्रेड या सफेद ब्रेड
  •  व्हाइट सॉस
  •  रेड सॉस 
  • चीज़
  • तेल
  • स्लाइसड प्याज 
  • स्लाइसड शिमला मिर्च 
  • स्वीट कॉर्न
  • मटर
  • पतली आकार में कटा हुआ गाजर 
  • ब्रोकोली
  • बारीक कटा लहसुन 
  • स्वाद अनुसार नमक
  • चीनी
  • मिक्स्ड हर्ब्स
  • काली मिर्च पाउडर
  • चिल्ली फलैक्स
  • lasagna

विधि:

स्टेप-1 

सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें और उसमें बारीक कटे लहसुन को डालें. इसके बाद प्याज और सभी कटी हुई सब्जियों को डालें और 3-4 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं. इसके बाद इसमें नमक, चीनी और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.

स्टेप-2

अब एक ट्रे को बटर से ग्रीस कर लें और इसमें रेड सॉस और फिर व्हाइट सॉस डालें. इसके बाद इसके ऊपर ब्रेड स्लाइस रखें. अब इन ब्रेड स्लाइस की ऊपर रेड सॉस और व्हाइट सॉस को फैलाएं. फिर ब्रेड स्लाइस की एक और परत बिछाएं और ब्रेड स्लाइस के ऊपर एक बार फिर से रेड सॉस और व्हाइट सॉस फैलाएं.

lasagna
स्टेप-3 

अब भुने हुए सब्जियों को ब्रेड और सॉस के ऊपर समान रूप से फैलाकर रखें.  सब्जियों के ऊपर व्हाइट सॉस फैलाएं. इसके बाद ढेर सारा कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें. उसके ऊपर से रेड चिल्ली फलैक्स और मिक्स्ड हर्ब्स छिड़के.

स्टेप-4

इसके बाद लज़ान्या को 180 डिग्री पर प्रीहीट किये हुए माइक्रोवेव में 15-20 मिनट के लिए पकने दें. माइक्रोवेव से निकालने के बाद इसे 10 मिनट तक सेट होने दे और उसके बाद इसे सर्व करें. आपका ब्रेड लाज़न्या खाने के लिए बिल्कुल तैयार है.

इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Masala Pav Recipe: घर पर आसानी से बनाएं मुंबई स्टाइल मसाला पाव

Low-Calorie Diet: आपकी क्रेविंग को पूरा करने के लिए एकदम परफेक्ट हैं ये इंस्टेंट ढोकला सैंडविच

Paneer Masala: शाही पनीर खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें स्वाद और टेस्ट में बेस्ट पनीर मसाला- Recipe Inside

पकौड़े खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें इस मिक्स वेजिटेबल पकौड़े की रेसिपी को-Recipe Video Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bread Lasagna Recipe, Bread Lasagna, Lasagne Recipe, How To Make Lasagna, Easy Lasagna Recipe, Simple Lasagna Recipe, Homemade Lasagna Recipe, Bread Lasagna Recipe Easy, Easy Bread Lasagna Recipe, Famous Italian Cuisine, Lasagna Bread Recipe, Lasagna Recipe Easy, Lasagna Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com