विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

आंवला स्क्वैश के अद्भुत फायदे, मजबूत इम्यूनिटी ही नहीं, कब्ज, अपच, गैस के साथ इन बड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद

Amla Squash Benefits: आंवला स्क्वैश एक ड्रिंक है, जो आंवले से बनाया जाता है. इसे ताजे आंवले को धोकर, बीज निकालकर और रस निकालकर तैयार किया जाता है. इसमें आमतौर पर खांड (कच्ची चीनी) या चीनी मिलाई जाती है.

आंवला स्क्वैश के अद्भुत फायदे, मजबूत इम्यूनिटी ही नहीं, कब्ज, अपच, गैस के साथ इन बड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद
Amla Squash Benefits: इसे ताजे आंवले को धोकर, बीज निकालकर और रस निकालकर तैयार किया जाता है.

Amla Squash Benefits: भारतीय आयुर्वेद में आंवला को "अमृत फल" के रूप में जाना जाता है, जिसके फायदे न केवल शरीर को तरोताजा रखते हैं बल्कि इसे आयुर्वेद में भी गुणों की खान माना जाता है. आपको आंवला से बनी ड्रिंक यानी जूस (आंवला स्क्वैश) के बारे में बताते हैं, जिसे ताजे आंवले के रस से बनाया जाता है और इसमें प्राकृतिक गुणों का खजाना छिपा है. यह ड्रिंक न केवल ताजगी प्रदान करती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है, जो इसे हर उम्र के लोगों के लिए एक आइडियव विकल्प बनाता है. आंवला स्क्वैश एक ड्रिंक है, जो आंवले से बनाया जाता है.

इसे ताजे आंवले को धोकर, बीज निकालकर और रस निकालकर तैयार किया जाता है. इसमें आमतौर पर खांड (कच्ची चीनी) या चीनी मिलाई जाती है, ताकि इसका खट्टा-कसैला स्वाद संतुलित हो सके. यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है, जिसमें कोई केमिकल नहीं होते. इसे पानी के साथ मिलाकर ठंडा परोसा जाता है, जो गर्मियों में ताजगी और सर्दियों में एनर्जी प्रदान करता है.

यह भी पढ़ें: रात को दूध में उबालकर पिएं ये 3 चीजें, नींद आएगी अच्छी, अगली सुबह पूरा पेट होगा साफ

आंवला स्क्वैश में मौजूद पोषक तत्व

आंवला स्क्वैश विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. ये पोषक तत्व इसे एक सुपरफूड बनाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है.

आंवला स्क्वैश के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Amla Squash)

आंवला स्क्वैश न केवल स्वाद में अनूठा है, बल्कि इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. यह शरीर को मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और फ्लू से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद हाई फाइबर पाचन को सुधारती है और कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को दूर करती है.

साथ ही, इसका सेवन त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. आंवला स्क्वैश में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन को बढ़ाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाता है और झुर्रियों को कम करता है. साथ ही यह बालों के झड़ने को भी रोकता है. इसके अलावा, यह हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है. इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और धमनियों में ब्लॉकेज को रोकता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चंदन के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाने से टैनिंग होगी साफ, ग्लो देख खुश हो जाएंगे आप

साथ ही, आंवला स्क्वैश में मौजूद विटामिन ए और कैरोटीन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाते हैं और उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन के जोखिम को कम करते हैं. इसके एंटीऑक्सिडेंट्स ब्रेन को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं, जिससे मेमोरी और कॉन्गेटिव क्षमता में सुधार होता है.

हालांकि डायबिटीज वाले रोगियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आंवला स्क्वैश में शुगर मौजूद होती है. उसी के अनुसार उन्हें इसका सेवन करने में सावधानी बरतनी चाहिए.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Squash Benefits, Boost Immunity With Amla, Natural Remedy For Constipation, Indigestion Relief With Amla, How Amla Helps In Gut Health, Amla Juice For Digestion, Herbal Drink For Stomach Issues, Detox Your Body With Amla Squash, Amla For Gas And Acidity, Ayurvedic Benefits Of Amla Juice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com