क्या आप खुद को फिट रखने के लिए प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं? अगर हां, तो शायद इसमें कीड़े निकल सकते हैं. ये हम नहीं, बल्कि हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने बिपाशा बशु ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि हाल ही में उन्होंने एक प्रोटीन प्रोडक्ट का डिब्बा खरीदा, जिसमें छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दिए. बिपाशा के इस पोस्ट के बात प्रोटीन पाउडर को लेकर बहस छिड़ गई है. यहां जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और खराब प्रोटीन पाउडर लेने से शरीर को होने वाले नुकसान क्या हैं?
क्या है पूरा मामला?
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रोटीन पाउडर के कंटेनर में बहुत ही छोटे कीड़े दिखाई दे रहे थे. अभिनेत्री ने इस मामले को गंभीर बताते हुए महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग किया और मामले को गंभीरता से लेने की मांग की. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी पैक्ड न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

क्या ब्रांडेड प्रोडक्ट्स में भी होती है दिक्कतें?
अक्सर हम ये मान लेते हैं कि ब्रांडेट और महंगे प्रोडक्ट्स सुरक्षित होते हैं, लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है. फूड सेफ्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी पैक्ड फूड या सप्लीमेंट की गुणवत्ता सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग पर निर्भर नहीं करती. उसकी गुणवत्ता स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और पैकेजिंग की स्थिति ज्यादा महत्वपूर्ण होती है.
अगर किसी प्रोडक्ट को लंबे समय तक नमी वाले माहौल में रखा गया हो या पैकेजिंग में किसी तरह की खराबी आ गई हो, तो उसमें कंटैमिनेशन का खतरा बढ़ सकता है. इसी वजह से किसी भी वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत निष्कर्ष निकालने के बजाय जांच का इंतजार करना जरूरी होता है.
प्रोटीन पाउडर खरीदते समय किन बातों पर दें ध्यान?
अगर आप प्रोटीन पाउडर खरीद रहे हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान दें, जैसे-
- पैक की सील टूटी हुई न हो.
- पैकेट पर एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें.
- कंटेनर खोलते समय उसकी गंध और रंग पर ध्यान दें.
- पाउडर के टेक्चर पर ध्यान दें, अगर गांठें या फिर कण दिखे, तो पाउडर का सेवन न करें.
- प्रोडक्ट को ठंडे और सूखे जगह पर ही रखें.
ये भी पढ़ें - क्या ज्यादा प्रोटीन पाउडर देने से बढ़ती है बच्चों की हाइट? डायटीशियन से समझें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं