एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने प्रोटीन पाउडर की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से गुहार लगाई है. दरअसल, एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके नए खुले प्रोटीन पाउडर की बोटल में एक छोटा कीड़ा मिला है. इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और महाराष्ट्र के फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए इस मामले को सुलझाने की गुजारिश की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, आप हमारी इकलौती उम्मीद हैं. ताकि हम जो भी चीजें खरीदें, उनमें से कोई भी चीज खराब या मिलावट वाली न हो.
बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में निकला कीड़ा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बिपाशा बसु के हाथ में एक गिलास है, जिसमें प्रोटीन पाउडर मिक्स है. जबकि वह अपने हाथ में एक छोटी सा कीड़ा दिखाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कहती हैं, “इस आइसोप्योर (प्रोटीन पाउडर ब्रांड) में छोटे-छोटे कीड़े भरे हुए हैं. बहुत ही छोटे-छोटे कीड़े. हमने जो नया डिब्बा खोला है उसमें ये रहे वो कीड़े, ये इनसे भरा हुआ है.”

चर्चा में हैं FDA कमिश्नर मुंडे
सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु का पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. वहीं यह महाराष्ट्र FDA कमिश्नर मुंडे की मुंबई और दूसरी जगहों पर होटलों, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दूसरी जगहों का निरीक्षण की जांच के बीच आया है, जिसमें वह उनकी सख्ती के तहत दूध और पनीर जैसे प्रोडक्ट्स में मिलावट और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई कर रहे हैं और कई जगहों के लाइसेंस सस्पेंड कर रहे हैं. हाल के दिनों में उनके काम ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का भी ध्यान खींचा है. इससे पहले एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी ब्लिंककिट के प्रोडक्ट पर भी सवाल उठाए थे, जो काफी चर्चा में रहा था.
बिपाशा बसु के बारे में
बिपाशा बसु बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं. हालांकि वह पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और अपनी बेटी देवी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं और अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं.
ये Video भी देखें: जिम के बाहर पैपराज़ी को देखकर बिपाशा बसु की जबरदस्त प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं