विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2021

Raw Onion Benefits: रोजाना कच्ची प्याज खाने के 7 कमाल के फायदे

Benefits Of Raw Onion: प्याज किसी भी डिश के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. प्याज को लगभग हर घर में सब्जी, दाल और सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. प्याज को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

Raw Onion Benefits: रोजाना कच्ची प्याज खाने के 7 कमाल के फायदे
Raw Onion Benefits: प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं.
  • प्याज को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
  • प्याज के सेवन से शरीर को इंफेक्शन के खतरे से बचाया जा सकता है.
  • प्याज इंफेक्शन से बचाने में मददगार मानी जाती है.

Benefits Of Raw Onion: प्याज किसी भी डिश के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. प्याज को लगभग हर घर में सब्जी, दाल और सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप प्याज खाने के फायदे जानते हैं. प्याज (Raw Onion Benefits) को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. प्याज (Onion Benefits) में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं. इसके अलावा प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है. प्याज के सेवन से शरीर को इंफेक्शन के खतरे से बचाया जा सकता है. प्याज के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कम और हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. तो चलिए हम आपको प्याज से मिलने वाले कुछ खास फायदे बताते हैं. 

प्याज खाने के फायदेः (Pyaaz Khane Ke Fayde)

1. डायबिटीजः

प्याज को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. रोज़ाना प्याज का सेवन करने से डाइबिटीज टाइप-2 के मरीजों को फास्टिग शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है.

upom3438

प्याज को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. Photo Credit: iStock

2. सूजनः

शरीर की सूजन को कम करने में मददगार है प्याज. असल में प्याज़ में कई एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो, शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

3. आयरनः

अगर आपको आयरन की कमी है तो आप अपनी डाइट में प्याज को शामिल कर सकते हैं. प्याज को आयरन, फोलेट और पोटेशियम के गुणों से भरपूर माना जाता है. प्याज के सेवन से शरीर को हेल्दी और आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

4. इंफेक्शनः

प्याज इंफेक्शन से बचाने में मददगार मानी जाती है. प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं.

5. पाचनः

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आपके लिए प्याज का सेवन फायदेमंद हो सकता है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट हो हेल्दी रखने के लिए आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं. 

6. इम्यूनिटीः

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप प्याज के सलाद का सेवन कर सकते हैं. प्याज़ में मौजूद फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटमिन-सी जैसे गुण पाए जाते हैं जो, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

7. हड्डियोंः

प्याज के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं. 

What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्‍टेट, एक्सपर्ट के जवाब

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Sprouted Wheat Benefits: थायराइड, शुगर और पाचन समेत अंकुरित गेहूं खाने के पांच अचूक फायदे
Sugar Alternatives: चीनी की जगह इन तीन चीजों को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Kulfa Saag Benefits: सर्दियों में कुल्फा साग खाने के 6 कमाल के फायदे
Masaledar Gujarati Snack: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं टेस्टी स्पाइसी गुजराती मसाला ढोकला रेसिपी  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raw Onion, Raw Onion Benefits, Raw Onion Health Benefits, Raw Onion Salad Benefits, Raw Onion For Immunity, Raw Onion In Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com