विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2021

Kamal Kakdi For Health: कमल ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Kamal Kakdi: कमल ककड़ी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. कमल की जड़ को कमल ककड़ी के नाम से जाना जाता है. इसे अंग्रेजी में लोटस रूट भी कहा जाता है. कमल ककड़ी को औषधी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

Kamal Kakdi For Health: कमल ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे
Kamal Kakdi: कमल ककड़ी को घरों में सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
  • कमल ककड़ी के मेथेनॉल अर्क पाया जाता है.
  • कमल ककड़ी सेहत के लिए पायदेमंद मानी जाती हैं.
  • कमल ककड़ी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं.

Benefits Of Eating Kamal Kakdi:  कमल-भारत का राष्ट्रीय पुष्प है जिसकी गिनती दुनिया के चुनिंदा खूबसूरत फूलों में की जाती है. ये फूल जितना देखने में खूबसूरत है इसकी जड़ उतनी ही फायदेमंद है. जी हां आपने हमें बिल्कुल सही सुना. कमल ककड़ी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. कमल की जड़ को कमल ककड़ी के नाम से जाना जाता है. इसे अंग्रेजी में लोटस रूट्स भी कहा जाता है. कमल ककड़ी को औषधी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर कमल ककड़ी को घरों में सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कमल ककड़ी में विटामिन-सी, पोटेशियम,  फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मददगार हो सकते हैं. कमल ककड़ी के सेवन से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है इतना ही नहीं ये सुंदरता को भी बढ़ाने में मददगार मानी जाती है. तो चलिए आज हम कमल ककड़ी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.

कमल ककड़ी खाने के फायदेः (Kamal Kakdi Khane Ke Fayde)

1. सूजनः

शरीर में सूजन की समस्या रहती है तो कमल ककड़ी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कमल ककड़ी के मेथेनॉल अर्क को एक प्रभावी एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट माना गया है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है.

2. दस्तः

अगर आपको दस्त की समस्या हो रही है तो आप कमल ककड़ी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. कमल ककड़ी में एंटी-डायरिया गुण पाए जाते हैं, जो डायरिया से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

3. डायबिटीजः

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है कमल ककड़ी का सेवन. कमल ककड़ी का इथेनॉल अर्क शरीर में इंसुलिन का प्रभाव बढ़ाकर खून में ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद कर सकता है.

1sls02ho

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है कमल ककड़ी का सेवन. Photo Credit: iStock

4. एनीमियाः

खून कमी की समस्या है या जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी से पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता. उन्हें कमल ककड़ी का सेवन करना चाहिए. ये शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकती है.     

5. पिंपलः

झुर्रियां, दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है कमल ककड़ी का सेवन. कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी भी पाया जाता है जो मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. 

6. तनावः

आज के समय में अधिकांश लोग तनाव की समस्या के शिकार हैं. कमल ककड़ी तनाव को कम करने में सहायक मानी जाती है. इसमें अच्छी मात्रा में पायरोडॉक्सीन पाया जाता है जो तनाव को कम करने में मदद कर सकता है.

7. कोलेस्ट्रॉलः

कमल ककड़ी ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है. इसमें डाइटरी फाइबर होते हैं जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Salad For Weight Loss: वजन घटाने के लिए ऐसे बनाएं अनानास, गाजर और खसखस ​​का सलाद
Benefits Of Eating Anjeer: गर्मियों में अंजीर खाने के 7 गजब के फायदे
Benefits Of Velvet Beans: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कौंच के बीज का करें सेवन, ये हैं इसके अन्य फायदे
Basil Water Benefits: सेहतमंद रहने के लिए रोज पिएं तुलसी का पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Kakdi Benefits, Kamal Kakdi For Health, Kamal Kakdi Health Benefits Hindi, Kamal Kakdi Ke Fayde, Benefits Of Eating Kamal Kakdi, Benefits Of Eating Kamal Kakdi Hindi, Lotus Root, Lotus Roots Benefits, Lotus Roots For Stomach, Lotus Roots And Diabetes, Lotus Roots In Water, Kamal Kakdi Khane Ke Fayde, कमल ककड़ी, कमल ककड़ी के फायदे, कमल ककड़ी लाभ, कमल ककड़ी सब्जी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com