- इलायची को आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.
- खाली पेट इलायची पानी पीने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है.
- इलायची की चाय या पानी पीने से स्ट्रेस को कम किया जा सकता है.
Benefits Of Cardamom Water: इलायची हर भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाले मसालों में से एक है. इलायची को हम बहुत से व्यंजन में इस्तेमाल करते हैं जैसे, मसाला पुलाव, बिरयानी, तरी वाली डिश, स्वीट आदि. आपको बता दें कि इलायची सिर्फ स्वाद और खुशबू ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. इलायची को आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है उन्हें रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ इस्तेमाल करना चाहिए. इलायची में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. तो चलिए आज हम आपको इलायची वाला पानी पीने के फायदे बताते हैं.
इलायची पानी पीने के फायदेः (Health Benefits Of Drinking Cardamom Water)
1. पाचनः
खाली पेट इलायची पानी पीने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है. अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज़ जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है इलायची पानी. इलायची वाले पानी के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर रखा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
Cardamom Tea For Health: इलायची वाली चाय पीने के गजब के फायदे!

अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज़ जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है इलायची पानी.Photo Credit: iStock
2. ब्लड प्रेशरः
हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए इलायची पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इलायची में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पदार्थ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
3. वजन घटानेः
मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो इलायची वाले पानी का सेवन करें. इलायची में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
4. तनावः
इलायची की चाय या पानी पीने से स्ट्रेस या डिप्रेशन को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
इलायची पानी बनाने का तरीकाः (How To Make Cardamom Water)
इलायची वाला पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक जग पानी लें इसमें 5-6 इलायची को छीलकर रातभर के लिए रख दें. अगली सुबह इस पानी को गर्म करें और इसका सेवन करें.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Tomato Ketchup: अगर घर का टोमैटो केचप खाना करते हैं पसंद तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी
Spicy Egg Pasta: स्पाइसी खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें टेस्टी क्विक एग पास्ता रेसिपी
Vitamin D Rich Sources: धूप ही नहीं इन पांच चीजों में भी भरपूर पाया जाता है विटामिन डी
Walnuts For Skin: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रोज खाएं अखरोट
5 Reasons To Eat Banana: रोजाना केला खाने के पांच अद्भुत फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं