विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2024

जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान तो खाने में एक चम्मच एड कर लें ये चीज, पूरी ठंड नहीं सताएंगी ये समस्याएं

Jodo Ke Dard Ka Gahrelu Upay: सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो अपने खाने में इस चीज को एड कर लें.

जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान तो खाने में एक चम्मच एड कर लें ये चीज, पूरी ठंड नहीं सताएंगी ये समस्याएं
Ghee Ke Fayde: ठंड में घी खाने के फायदे.

Ghee For Joint Pain Relief: सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है. बढ़ती उम्र में ज्यादातर जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है. लेकिन, कई बार बहुत ज्यादा देर तक बैठकर काम करने और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी लोगों में जोड़ों के दर्द की समस्या देखी जा सकती है. घुटनों में होने वाले दर्द (Knee Pain) से चलना, उठना और बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इस दर्द के लिए क्या करें अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं, तो इस चीज को डाइट में शामिल कर इससे छुटकारा पा सकते हैं. सर्दियों के मौसम में घी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. रोजाना एक चम्मच घी को डाइट में शामिल कर इस समस्या से बच सकते हैं. तो चलिए जानते हैं घी खाने से होने वाले लाभ.

ठंड में घी खाने के फायदे- (Thand Mein Ghee Khane Ke Fayde)

1. जोड़ों के दर्द-

सर्दियों के मौसम में घी खाने से जोड़ों की अकड़न को कम करने के साथ दर्द में भी आराम मिल सकता है. इसे आप दाल, सब्जी और चपाती के साथ खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- इतने हजार रुपये लीटर है बिकता इस जानवर का दूध, इन बीमारियों के लिए है औषधि के समान

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

2. मोटापा-

घी में मौजूद फैटी एसिड (एमसीएफए) शरीर की वसा को अधिक प्रभावी ढंग से जलाने और चयापचय को बढ़ाने की क्षमता में मदद कर सकता है. ठंड में घी खाने से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

3. पाचन-

घी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आप भी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो घी को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

कैसे बनाएं बाजरा खिचड़ी रेसिपी। Bajre Ki Khichdi Recipe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghee Benefits, Clarified Butter, Ghee For Joint Pain, Ghutno Ke Dard Ke Gharelu Upay, Ghee Khane Ke Fayde, Ghee For Digestion, Ghee For Skin, Weight Management, Joint Health, Energy Boost, Ayurveda, Joint Pain, Ayurvedic Remedies, Knee Pain, Joint Pain Home Remedies, How To Get Rid Of Joint Pain, Joint Pain Ayurvedic Remedies, Joint Pain Kaise Door Hoga, Knee Pain Home Remedies, Ghutno Ka Dard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com