विज्ञापन

1 घी वाली रोटी में कितनी कैलोरी होती है? जानें इसके फायदे, नुकसान और वजन पर असर

रोटी पर घी लगाकर खाना सेहत के लिए अच्छा है या नुकसानदायक? न्यूट्रिशनिस्ट आंचल सोगानी ने बताया कि सही मात्रा में घी वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल और पेट भरा रखने में मदद कर सकता है.

1 घी वाली रोटी में कितनी कैलोरी होती है? जानें इसके फायदे, नुकसान और वजन पर असर
1 Ghee Wali Roti Me Kitni Calories Hoti Hai: रोज घी लगी रोटी खाते हैं? पहले जान लें 1 रोटी में कितनी कैलोरी होती है
NDTV

आमतौर पर 1 मध्यम आकार की गेहूं की रोटी में लगभग 100-130 कैलोरी होती हैं. अगर उस पर 1 छोटा चम्मच (5 ग्राम) घी लगाया जाए, तो घी से करीब 40-45 कैलोरी और जुड़ जाती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट आंचल सोगानी पोस्ट के अनुसार, रोटी पर घी लगाना सेहत के लिए अच्छा है, बशर्ते इसे सीमित मात्रा में लिया जाए. उन्होंने लिखा, "सही मात्रा में घी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. अक्सर, जब हम वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो हम अपनी डाइट से घी को पूरी तरह हटाने के बारे में सोचते हैं. लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए.

वजन कम करने की कोशिश में कई लोग सबसे पहले घी खाना बंद कर देते हैं. लेकिन क्या वाकई रोटी पर घी लगाने से मोटापा बढ़ता है? हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट आंचल सोगानी ने इस सवाल का जवाब दिया और बताया कि सही मात्रा में घी न सिर्फ वजन घटाने में मदद कर सकता है, बल्कि ब्लड शुगर कंट्रोल और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी फायदेमंद हो सकता है.

घी वाली रोटी की कैलोरी

सादी रोटी: 100-130 कैलोरी
1 छोटा चम्मच घी: 40-45 कैलोरी
1 घी वाली रोटी: लगभग 140-175 कैलोरी

2-3 रोटी खाने पर

2 घी वाली रोटी: 280-350 कैलोरी
3 घी वाली रोटी: 420-525 कैलोरी
 

"1 घी लगी रोटी में लगभग 150-170 कैलोरी हो सकती हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही मात्रा में घी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है."

Latest and Breaking News on NDTV

अगर 1 मध्यम आकार की गेहूं की रोटी (लगभग 40-45 ग्राम) पर 1 छोटा चम्मच (5 ग्राम) घी लगाया जाए, तो उसमें लगभग ये पोषण तत्व हो सकते हैं:

1 घी वाली रोटी का पोषण मूल्य

कैलोरी: 150-175 kcal
कार्बोहाइड्रेट: 20-25 ग्राम
प्रोटीन: 3-4 ग्राम
कुल वसा (Fat): 5-8 ग्राम
फाइबर: 3-4 ग्राम

घी से मिलने वाले प्रमुख पोषक तत्व

विटामिन A (फैट-सॉल्युबल विटामिन)
हेल्दी फैट्स और शॉर्ट-चेन फैटी एसिड्स
ऊर्जा (Energy) का अच्छा स्रोत

1 छोटी चम्मच घी लगी गेहूं की रोटी में करीब 150 से 175 कैलोरी, 20-25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3-4 ग्राम प्रोटीन और 5-8 ग्राम फैट हो सकता है. सही मात्रा में खाई गई घी वाली रोटी लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकती है.

ध्यान दें: वास्तविक पोषण मूल्य रोटी के आकार, आटे की मात्रा और घी की मात्रा के अनुसार बदल सकते हैं.

रोटी पर घी लगाने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक घी वजन कम करने में बहुत असरदार है. उन्होंने बताया कि घी रोटी के ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करने में मदद करता है.

दरअसल, ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों के लिए एक रेटिंग सिस्टम है.

यह बताता है कि खाने पर कोई चीज आपके ब्लड शुगर (ग्लूकोज) के स्तर पर कितनी तेजी से असर डालती है.

घी खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसके अलावा, घी में घुलनशील विटामिन होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं और हार्मोन को संतुलित रखने और कोलेस्ट्रॉल को सही बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

इसका हीट पॉइंट ज्यादा होता है, इसलिए यह फ्री रेडिकल्स नहीं बनने देता जो सेल के कामकाज को नुकसान पहुंचाते हैं.

Aslo Read: एक दिन में रोटी कितनी खानी चाहिए? एक्‍सपर्ट ने बताया एक रोटी में कितनी कैलोरी होती है

रोटी पर घी कितना घी लगाना चाह‍िए?

आंचल की पोस्ट के अनुसार, एक रोटी के लिए एक छोटा चम्मच घी काफी है. अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है, और घी के साथ भी ऐसा ही है.

मलाइका अरोड़ा से लेकर कैटरीना कैफ तक, बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने दिन की शुरुआत खाली पेट एक चम्मच घी खाकर करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह सेल के दोबारा बनने की प्रक्रिया को बेहतर बनाकर शरीर की हीलिंग प्रोसेस में मदद करता है. इतना ही नहीं, यह वजन कम करने में भी मदद करता है.

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या रोटी पर घी लगाकर खाने से वजन बढ़ता है?

जरूरी नहीं. सही मात्रा में घी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है, जिससे ओवरईटिंग कम हो सकती है.

एक रोटी पर कितना घी लगाना चाहिए?

एक छोटी चम्मच घी एक रोटी के लिए पर्याप्त माना जाता है.

क्या घी वजन घटाने में मदद करता है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार सीमित मात्रा में घी संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता है और वजन प्रबंधन में मदद कर सकता है.

क्या रोज घी खाना सुरक्षित है?

संतुलित मात्रा में घी खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अत्यधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है.

घी और मक्खन में कौन ज्यादा हेल्दी है?

दोनों की न्यूट्रिशन प्रोफाइल अलग है, लेकिन घी का स्मोक पॉइंट अधिक होता है और इसका उपयोग कई भारतीय डाइट प्लान में किया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghee On Roti Benefits, Ghee And Weight Loss, Roti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com