विज्ञापन

Cockroach Recipe: पहली नजर में लगेगा असली कॉकरोच, लेकिन स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे, वीडियो में देखें रेसिपी

कॉकरोच देखकर अब बच्चे डरेंगे नहीं, बल्कि खाने को मांगेंगे, देखें रेसिपी वीडियो.

Cockroach Recipe: पहली नजर में लगेगा असली कॉकरोच, लेकिन स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे, वीडियो में देखें रेसिपी
कॉकरोच रेसिपी
NDTV

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं या फिर आप दोस्तों के साथ कोई मजेदार प्रैंक करने का सोच रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. अक्सर हम इंटरनेट पर अजीबोगरीब और मजेदार चीजें देखते हैं, लेकिन इस बार जो रेसिपी वायरल हुई है वो थोड़ी अलग है. हम बात कर रहे हैं चॉकलेट कॉकरोच की. नाम सुनकर घबराइए नहीं, इसमें कोई असली कीड़ा नहीं है, बल्कि यह खजूर, पीनट बटर और डार्क चॉकलेट से बनी एक बेहद स्वादिष्ट मिठाई है. इसका लुक बिल्कुल असली कॉकरोच जैसा होता है, लेकिन स्वाद इतना लाजवाब कि जो एक बार खाएगा, वह बार-बार मांगेगा.

सबसे पहले आप वीडियो देखो...

सामग्री:

  • बड़े आकार के 8 से 10 खजूर
  • 2 से 3 चम्मच पीनट बटर
  • 1 कप डार्क चॉकलेट
  • एक छोटा पाइपिंग बैग या दूध की खाली थैली

बनाने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले आप बड़े साइज के अच्छे खजूर लें और उन्हें साफ कर लें. 
  2. अब चाकू की मदद से खजूर को बीच में से लंबाई में चीर लें.
  3. बीज निकालने के बाद खजूर के अंदर खाली जगह बन जाएगी.
  4. अब इस खाली जगह में एक छोटा चम्मच पीनट बटर अच्छी तरह से भर दें.
  5. सभी खजूरों में इसी तरह पीनट बटर भरकर एक प्लेट में रख लें.
  6. डार्क चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक कटोरी में डालकर माइक्रोवेव में करीब एक मिनट तक पिघला लें.
  7. जब चॉकलेट अच्छे से पिघल जाए, तो उसे किसी पाइपिंग बैग या साफ प्लास्टिक की कोन में भर लें.
  8. कोन का आगे का हिस्सा बहुत बारीक काटें.
  9. अब सबसे पहले खजूर के जिस हिस्से को आपने काटा था और जहां पीनट बटर दिख रहा है, वहां थोड़ी सी पिघली हुई चॉकलेट लगा दें ताकि वह हिस्सा ढक जाए.
  10. अब खजूर को उल्टा करके यानी कटे हुए हिस्से को नीचे की तरफ करके एक बटर पेपर या प्लेट पर रख दें.
  11. अब कोन में भरी चॉकलेट की मदद से खजूर के दोनों तरफ कॉकरोच के पतले-पतले पैर बनाएं. आगे की तरफ दो लंबी मूंछें यानी एंटीना भी बना दें.
  12. आखिर में इस प्लेट को उठाकर 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
  13. फ्रिज की ठंडक से चॉकलेट अच्छे से जम जाएगी और खजूर के साथ चिपक जाएगी.
  14. तय समय के बाद प्लेट बाहर निकालें, आपके डरावने लेकिन बेहद टेस्टी चॉकलेट कॉकरोच बनकर तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: आज भी जिंदा है गांव का देसी स्वाद, सरसों की खटास से घर पर बनाएं चटपटा और जायकेदार कांजी वड़ा, जानें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Recipes, Khajur Recipes, Peanut Butter Recipe, Chocolate Recipe, Viral Recipe Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com