विज्ञापन

बिना ये 1 चीज चेक किए बाजार से कभी बैंगन मत खरीदना, नहीं तो निकल सकता है कड़वा!

Kadwa Baigan Ki Pehchan: नीचे बताई गई इस छोटी और आसान ट्रिक की मदद से आप यह पता लगा सकते है कि बैंगन कड़वा है या नहीं?

बिना ये 1 चीज चेक किए बाजार से कभी बैंगन मत खरीदना, नहीं तो निकल सकता है कड़वा!
बैंगन के कड़वे और बहुत सारे बीज होने की पहचान कैसे करें?

Kadwa Baigan Ki Pehchan: बैंगन का भरता हो या फ्राई बैंगन पूरी तरह डिश का मजा बदल देता है. अब जब घर में बैंगन बनेंगे, तो खरीदारी भी ज्यादा होगी. यही कारण है हम जल्दबाजी में बिना चेक किए बाजार से ऐसे बैंगन उठा लाते हैं, जो अंदर से कड़वे निकल जाते हैं. कड़वे बैंगन न सिर्फ खाने का स्वाद खराब कर सकते हैं, बल्कि खाने के मन को भी बिगाड़ सकते हैं.

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो नीचे बताई गई इस छोटी और आसान ट्रिक की मदद से आप यह पता लगा सकते है कि बैंगन कड़वा है या नहीं?

Latest and Breaking News on NDTV

मुझे कैसे पता चलेगा कि बैंगन कड़वा है?

अक्सर हम बड़ा और चमकता हुआ बैंगन देखकर सोचते हैं की यह अच्छा होगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है. ये रही आसान ट्रिक जिसकी मदद से आप समझ जाओगे कि बैंगन में कड़वापन नहीं है. 

लकीर से पहचानें

बैंगन खरीदते समय आपको सबसे पहले उसे नीचे से चेक करना है. अगर नीचे आपको कोई भी लंबी सी लकीर दिखे, तो समझ जाएं कि यह मादा बैंगन है. ध्यान रखें, इसमें बहुत सारे बीज होते है और यह खाने में कड़वा होता है. अगर आप बिना चेक करे ऐसा बैंगन खरीदकर ले आते हैं, तो हो सकता है आपकी सब्जी कड़वी बने. इसलिए ऐसा गलती से भी ऐसा बैंगन मत खरीदना.

गोल बिंदु से पहचानें

अगर आपको किसी बैंगन के नीचे गोल बिंदु दिखे, तो समझ जाएं की यह नर बैंगन है. इस बैंगन की खासियत यह है कि इसमें बीज कम होते हैं और यह पकाने के साथ ही साथ शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसलिए हमेशा बैंगन खरीदते समय इस गोल बिंदु का ध्यान जरूर रखें. 

इसे भी पढ़ें: बच्चा दिख रहा है कमजोर और सुस्त? हो सकती है आयरन की कमी, जानें लक्षण और उपाय

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com