Benefits Of Stale Chapatis In Hindi: हर घर की ये कहानी है कि रात में खाना ज्यादा बच जाता है और अगली सुबह उसे कोई खाना पसंद नहीं करता है. अगर आपके घर में भी रात में रोटी बच गई है. और आप उसे फेंक देते हैं, तो आज हम आपको बासी रोटी (Stale Roti) खाने से होने वाले कुछ ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं. जिसके बाद इसे फेकने की सोच भी नहीं सकते हैं. बासी रोटी (Baasi Roti ke Fayde) को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. बासी रोटी को दूध के साथ खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि गेहूं के आटे से बनी रोटी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं.
बासी रोटी खाने के फायदे-Baasi Roti Khane Ke Fayde:
1. ब्लड प्रेशर-
बासी रोटियों को ठंडे दूध के साथ खाने से ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज रखने में मददगार है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- Crispy Spring Rolls: इन 3 टिप्स की मदद से घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, फटाफट नोट करें...

Photo Credit: iStock
2. मोटापा-
बासी रोटी को फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम पाई जाती है. सुबह दूध के साथ बासी रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है, जिससे अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Raw Cottage Cheese: कच्चा पनीर खाने के 5 चमत्कारिक फायदे जान हैरान हो जाएंगे...
3. पाचन-
एसिडिटी, कब्ज, पेट फूलना और अनियमित मल त्याग में परेशानी जैसी, समस्या को दूर करने में मददगार है बासी रोटी. बासी रोटी में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
4. मसल्स-
अगर आप एक्सरसाइज करते हैं और जिम जाते हैं, तो आपके लिए बासी रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. बासी रोटी को दूध के साथ खाने से एनर्जी को बढ़ाने और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं