Anjeer For Weight Gain: मोटापा कम करने के लिए कई समाधान हैं लेकिन क्या वजन को बढ़ाने के लिए हमें सही जानकारी मिलती है. अगर आप भी वजन को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर ऐसा कर सकते हैं. कई बार पतले होने के चलते हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. असल में वजन कम होने यानि दुबले-पतले होने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे जेनेटिक, शरीर में किसी तरह की कोई समस्या, भूख न लगने की वजह से सही से खाना न खाना. अगर आप भी वजन को बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो हमने आपको कवर किया है. आपको बता दें कि वजन को बढ़ाना इतना मुश्किल नहीं. बस आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना है. वजन बढ़ाने में अंजीर (Anjeer Health Benefits) हमारी मदद कर सकती है. अंजरी को सूखा और गीला दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. असल में अंजरी में पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वजन को बढ़ाने के लिए कैसे करें अंजीर का सेवन.
वजन को बढ़ाने के लिए ऐसे करें अंजीर का सेवन- If You Want To Increase Weight, Consume Figs Like This:
1. दूध के साथ अंजीर-
दूध के साथ करें अंजीर का सेवन. दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. अंजीर और दूध का साथ में सेवन शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. वजन को बढ़ाने के लिए आप अंजीर और दूध का सेवन कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए एक कटोरी दाल, यहां जानें अरहर दाल खाने के फायदे

2. अंजीर का हलवा-
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप अपनी डाइट में अंजीर के हलवे को शामिल कर सकते हैं. ये स्वाद और सेहत से भरपूर होता है. इसके सेवन से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
3. अंजीर और किशमिश-
अंजीर और किशमिश दोनों में हेल्दी फैट होता है. वजन को बढ़ाने के लिए आप किशमिश और 4-6 अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर अगली सुबह खा सकते हैं. इसे आप शेक में मिलाकर भी पी सकते हैं.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं