विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2024

इन 5 बीमारियों के लिए काल है अंजीर का सेवन, जानिए सेहत को कैसे पहुंचाता है फायदे

5 Benefits of eating Figs: अंजीर एक ऐसा फल है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है और एक पौष्टिक फल है. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. खासतौर से इन 5 बीमारियों में इसका सेवन बेहद लाभदायी हो सकता है.

इन 5 बीमारियों के लिए काल है अंजीर का सेवन, जानिए सेहत को कैसे पहुंचाता है फायदे
अंजीर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

इन 5 बीमारियों के लिए काल है अंजीर का सेवन, जानिए सेहत को कैसे पहुंचाता है फायदे 

Anjeer or Fig Health Benefits: अंजीर एक ऐसा फल है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है और एक पौष्टिक फल है. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. अंजीर ( Anjeer Health Benefits) में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं इसका सेवन करना सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है. 

अंजीर का सेवन इन 5 बीमारियों को रखता है दूर ( Anjeer Health Benefits)

टेस्टी और हेल्दी बिस्कुट खाने का है मन तो घर पर मूंग दाल से बनाएं ये स्नैक, गिल्ट फ्री होकर खाएं

कब्ज 

अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है. यह आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी फायदेमंद होता है. इसका रोजाना सेवन कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

वेट लॉस

कब्ज का सेवन वजन कम करने में भी मदद कर सकता है. आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है और ये फाइबर से भरपूर होता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जो वेट लॉस में मदद कर सकता है.

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अंजीर का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकती है. यह ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. हालांकि डायबिटीज पेशेंट को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

हाई ब्लड प्रेशर 

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अंजीर का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, इसमें पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

एनीमिया

अंजीर का सेवन एनीमिया में भी बेहद फायदेमंद हो सकता है. आयरन से भरपूर अंजीर का सेवन हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjeer Khane Ke Fayde, 5 Health Benefits Of Eating Anjeer, Figs Health Benefits, 5 Benefits Of Consuming Anjeer, Anjeer Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com