विज्ञापन

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का फेवरेट फूड है मां के हाथ की बनी ये डिश, फटाफट नोट करें रेसिपी

Rani Mukherji Favorite Food: बंगाली फिश करी में ​मछली को मैरीनेट करके खुशबूदार मसाले, नारियल और टैंगी इमली की ग्रेवी के साथ पकाया जाता है.

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का फेवरेट फूड है मां के हाथ की बनी ये डिश, फटाफट नोट  करें रेसिपी
Fish Curry Recipe: कैसे बनाएं बंगाली फिश करी.

Rani Mukherji favourite food: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी न सिर्फ अपनी बेमिसाल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि, बंगाली रीति-रिवाजों और खान-पान की विविधता के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए भी चर्चा में रहती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि हम उनके बारे में बात क्यों कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि 'मर्दानी 3' की एक्ट्रेस अपनी हालिया रिलीज़ को लेकर सुर्खियों में हैं और पृथ्वी थिएटर में स्टोरीटेलर और कंटेंट क्रिएटर मारूफ उमर से बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने अपनी मां की बंगाली फिश करी के साथ अपने जुड़ाव को याद किया, जिसे वह अपना पसंदीदा फूड बताती हैं. लखनऊ की बालू शाही फिश करी चखते हुए, एक्ट्रेस ने बताया कि आज भी जब उन्हें घर के खाने की याद आती है, तो वह फिश करी बनाती हैं जो उनकी मां बनाती हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

अगर आप भी फिश करी खाने के शौकीन हैं, तो ब्लिकुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक आसान फिश करी की रेसिपी बता रहे हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं बंगाली फिश करी- (How to make bengali fish curry)

सामग्री- 

  • सोल फिश
  • 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 नींबू का रस
  • 1 प्याज, कटा हुआ
  • 2 टी स्पून धनिए के बीज
  • 2 टी स्पून काली मिर्च
  • 2 टेबल स्पून कच्चे चावल
  • 6 लहसुन की कलियां
  • 1 कप नारियल, कद्दूकस
  • 1 कप हरा धनिया
  • एक पीस अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • 1/2 टी स्पून लौंग पाउडर
  • मूंगफली का तेल
  • 1/2 कप इमली का पेस्ट
  • कुकिंग आॅयल
  • नमक
  • पानी

वि​धि-

  1. इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले मछली को एक बराबर टुकड़ों में काट लें और इसमें नमक, कालीमिर्च और नींबू का रस डालकर कुछ मिनट के लिए मैरीनेट होने दें.
  2. फिर धनिए के बीज, कालीमिर्च और कच्चे चावल को ब्राउन होने तक रोस्ट कर लें. ठंडा करके पीस लें. 
  3. अब लहसुन, नारियल, हरा धनिया, अदरक और पानी को डालकर एक साथ पीसकर एक पेस्ट बना लें और इमली का रस डालें. 
  4. इमली का पानी फेंके नहीं. इमली के गुदे को दोबारा ब्लेंड करें इसमें आधा कप गर्म पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें. इस रस दोबारा निकाल लें.
  5. एक पैन में मूंगफली का तेल डालकर गर्म करें, इसमें प्याज और इमली का पेस्ट डालें.
  6. इसके बाद नारियल रस और नमक डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं.
  7. अब इसमें मछली के पीस डाले और कुछ मिनट तक पकाएं. इसके बाद दालचीनी और लौंग का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.

ये भी पढ़ें- दाल खाने का सबसे अच्छा समय कब? जानें बेहतर पाचन के लिए कब खाएं Dal

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Mukerji Favorite Food, Actress Rani Mukherji Ultimate Comfort Food Is Bengali Fish Curry, Bengali Fish Curry Recipe, Kaise Banaye Bengali Fish Curry, Mardaani 3 Actor Favourite Bengali Fish Curry, Rani Mukherji Favourite Food Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com