विज्ञापन

ब्रेकफास्ट में फ्रूट जैम को शामिल करने के 5 आसान और स्वादिष्ट तरीके

Fruit Jam In Breakfast: जैम का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी इसे नाश्ते में शामिल करना चाहते हैं, तो इन 5 तरीकों को अपना सकते हैं.

ब्रेकफास्ट में फ्रूट जैम को शामिल करने के 5 आसान और स्वादिष्ट तरीके
Fruit Jam: ब्रेकफास्ट में फ्रूट जैम को कैसे शामिल करें.

Fruit Jam In Breakfast: ब्रेकफास्ट का जब भी जिक्र होता है जैम और बटर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. स्कूल टिफिन में सबसे ज्यादा जैम का इस्तेमाल किया जाता है. ब्राइट, खुशबूदार और कलरफुल फ्रूट जैम हर किसी को पसंद आता है. आज, यह एक खास टॉपिंग बन गया है. क्लासिक ब्रेकफास्ट स्प्रेड से लेकर डेज़र्ट, ग्लेज़ और बेक्ड आइटम्स में क्रिएटिव तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी फ्रूट जैम को ब्रेकफास्ट में शामिल करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करने के आसान तरीके बता रहे हैं.

फ्रूट जैम क्या है-  (What is fruit jam)

फ्रूट जैम फलों और चीनी को मिलाकर बनाया गया एक गाढ़ा, मीठा स्प्रेड है, जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 

फ्रूट जैम को ब्रेकफास्ट में शामिल करने के तरीके- (easy and delicious ways to add fruit jam in breakfast)

1.  टोस्ट टॉपिंग-

अगर आप जैम खाने के शौकीन हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट के टोस्ट, ब्रेड पर जैम की एक परत लगाएं और मजे लें. 

2. पैनकेक और वैफल्स- 

पैनकेक या वैफल्स बनाते समय ऊपर से सिरप की जगह जैम का उपयोग कर सकते हैं. ये भी ब्रेकफास्ट में शामिल करने का एक अच्छा तरीका है.

3. ओट्स- 

अपने ब्रेकफास्ट में बस आपको गर्म ओटमील में जैम, मेवे और बीज मिला देना है. इससे ये हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट बन जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

4. स्मूदी- 

फ्रूट जैम को आप स्मूदी में एड कर सकते हैं. एक चम्मच जैम को दूध या फ्रूट स्मूदी में मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. इससे स्मूदी में मिठास और फलों का स्वाद बढ़ जाता है. 

5. पराठा रोल-

भारतीय ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा पराठे खाना पसंद करते हैं. गरमा गरम सादे या आलू, मेथी, अजवाइन नमक वाले पराठे पर जैम फैलाकर उसे रोल करें और मज़े से खाएं. स्वाद के साथ सेहतमंद नाश्ता बच्चों को बहुत पसंद आएगा. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ पानी में घोलो और 3 मिनट में बना लो कुरकुरा डोसा, नोट करें आसान रेसिपी

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Is Fruit Jam, Fruit Jam Recipe, Easy And Delicious Ways To Add Fruit Jam To Your Breakfast, How To Add Fruit Jam To Breakfast, Breakfast Dishes With Fruit Jam, Right Way To Add Fruit Jam To Breakfast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com