Siddhant Chaturvedi Ate Litti Chokha: बॉलीवुड सेलिब्रिटी खाने के कितने शौकीन हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है. हम अक्सर स्टार को इंस्टा पर खाने-पीने से जुड़े वीडियो पोस्ट करते देखते हैं. हाल ही में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, जो 'गली बॉय', 'गहराइयां', 'फोन भूत' और 'खो गए हम कहां' में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा की एक तस्वीर साझा की. उनकी पीतल की थाली में कच्चा प्याज, हरी मिर्च और चटनी भी शामिल थी.
पोस्ट को एक ओथेंटिक टच देने के लिए, सिद्धांत ने स्ट्रीमिंग सीरीज 'पंचायत' से बिहारी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी द्वारा गाए गए सुपरहिट ट्रैक 'ऐ राजा जी' का उपयोग किया. लिट्टी चोखा एक ट्रेडिशनल डिश है जो भरवां और पके हुए गेहूं के बॉल (लिट्टी) और भुने हुए बैंगन को सरसों के तेल, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर (चोखा) के साथ मिलाकर बनाया जाता है. लिट्टी में भुने हुए काले चने का आटा (सत्तू), अचार और बारीक कटी हरी मिर्च होती है. यह बिहार का एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है. भुने हुए काले चने के आटे को सुपरफूड माना जाता है और यह तिब्बती व्यंजनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है. इसकी उत्पत्ति पूर्वी भारत में हुई और बौद्ध धर्म के साथ पड़ोसी क्षेत्रों में फैल गया. तिब्बत में भुने हुए काले चने के आटे को ज़म्पा के नाम से जाना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: पुलाव खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें नवरतन पुलाव, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले

एक्टर सिद्धांत के काम के बारे में बात करें, तो अगली फिल्म 'धड़क 2' में 'एनिमल' स्टार तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे. इस फिल्म को 2018 की फिल्म 'धड़क' का सीक्वल माना जा रहा है, जिससे जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं