विज्ञापन

युवराज सिंह की बायोपिक करना चाहता है ये एक्टर, सात साल से देख रहा है ये सपना

एक्टर ने कहा मैं साल 2019 से कहता आ रहा हूं और मैं यही मेनिफेस्ट करता हूं कि जब करूं तो युवराज सिंह के किरदार को पर्दे पर उतारूं.

युवराज सिंह की बायोपिक करना चाहता है ये एक्टर, सात साल से देख रहा है ये सपना
सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द दो दीवाने सहर में नजर आने वाले हैं.
Social Media
नई दिल्ली:

अपनी आने फिल्म ' दो दीवाने सहर में' को लेकर चर्चा में बने अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फिर अपने उस ड्रीम रोल के बारे में खुलकर बात की है, जो सालों से उनके दिल के बेहद करीब है. जी हां अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज 'इनसाइड एज' से करनेवाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फिर क्रिकेट की तरफ लौटते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक करने की इच्छा जताई है. 

गौरतलब है कि अमेजन प्राइम विडिओ के वेब सीरीज 'इनसाइड एज' में क्रिकेट की चमक-दमक के पीछे की अंधेरी दुनिया को सिद्धांत ने बखूबी उकेरा था. फिलहाल बायोपिक के संदर्भ में सिद्धांत कहते हैं, “मैं वर्ष 2019 से कहता आ रहा हूं और आज भी कहूंगा और  कहूंगा, बल्कि इसे मैनिफेस्टभी करता हूं एक दिन मुझे मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक करने का मौका मिले. उनकी जर्नी एक रोलरकोस्टर की तरह वाकई अविश्वसनीय रही है. मुझे वे न सिर्फ क्रिकेटर के तौर पर पसंद हैं, बल्कि व्यक्तित्व भी उनका शानदार है. मैं उनके क्रिकेट के साथ उनकी लाइफस्टाइल, और समस्याओं के प्रति उनके जज्बे को सलाम करता हूं, जिस तरह उन्होंने परेशानियों को मात दी. वाकई वे एक आइकन हैं, और दुनिया को उनकी कहानी जरूर जाननी चाहिए.”

गौरतलब है कि बतौर अभिनेता अपने हर किरदार में गहराई और सच्चाई दिखानेवाले सिद्धांत चतुर्वेदी की इस बात को सुनकर उनके दर्शक सहज ही कल्पना कर सकते हैं कि जब वे उनके क्रिकेट आइडल की भूमिका निभाएंगे तो वह कितना शानदार होगा. यही वजह है कि अब सिद्धांत के साथ उनके फैंस भी ये मैनिफेस्ट कर रहे हैं कि सिद्धांत जल्द से जल्द युवराज सिंह की भूमिका में नजर आएं क्योंकि युवराज सिंह की भूमिका वही कलाकार निभा सकता है, जिसमें स्टार प्रेजेंस के साथ-साथ भावनात्मक संवेदनशीलता भी हो और इस कसौटी पर सिद्धांत पूरी तरह खरे उतरते हैं.

वैसे बायोपिक की बात करें तो सिद्धांत जल्द ही दिग्गज फिल्ममेकर 'वी. शांताराम' का चुनौतीपूर्ण बायोपिक में नजर आनेवाले हैं और इसके फर्स्ट लुक के साथ ही वे अपने दर्शकों की सराहना भी पा चुके हैं. फिलहाल अपने करियर में वास्तविक जीवन से जुड़ी, विरासत-प्रधान कहानियों के प्रति अपने जुड़ाव को सिद्धांत जिस खूबसूरती से मजबूत करते जा रहे हैं, इससे ये विश्वास और पक्का हो जाता है कि अगर कभी युवराज सिंह की बायोपिक बनी, तो उसके लिए सिद्धांत चतुर्वेदी एकदम परफेक्ट कलाकार होंगे.

ऐसे में दो राय नहीं है कि इस वीकेंड रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'दो दीवाने सहर में' से अपने करियर के एक निर्णायक दौर में कदम रख रहे सिद्धांत चतुर्वेदी का अगला अध्याय महत्वाकांक्षा, बहुमुखी प्रतिभा और लंबे समय से संजोए सपनों का खूबसूरत संगम होने वाला है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com