आपने सोशल मीडिया पर ABC जूस की वायरल रील्स तो ज़रूर देखी होंगी. ये जूस जितना सुनने में मजेदार लगता है, पीने में उतना ही स्वादिष्ट भी है. वहीं, अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन कर लेते हैं, तो शरीर को कई तरह के फ़ायदे भी मिल सकते हैं. ये एक वो हेल्दी ड्रिंक है जो आजकल काफी चर्चा में बनी हुई है. तो फिर देरी किस बात की? चलिए जानते हैं किन 5 लोगों को ABC जूस ज़रूर पीना चाहिए और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है?
ABC का पूरा नाम क्या है| ABC Juice Full Form
ABC जूस में A का मतलब Apple यानी सेब, B का मतलब Beetroot यानी चुकंदर और C का मतलब Carrot यानी गाजर है. अगर आप इस ड्रिंक को पीते हैं, तो ये आपके शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद कर सकती है.
अगर मैं रोजाना एबीसी जूस पीऊं तो क्या होगा? | Benefits Of ABC Juice
इम्यूनिटी बूस्टर: जो लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, उनके लिए ये ड्रिंक फ़ायदेमंद हो सकती है. इसमें मौजूद विटामिन सी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं.
पेट के लिए कमाल: जिन्हें अक्सर पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं, उनके लिए ABC जूस अच्छा माना जा सकता है. यह फाइबर से भरपूर होता है.
स्किन को रखता है हेल्दी: जो लोग स्किन को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, उन्हें भी इस जूस को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से हेल्दी रखकर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं.
आंखों के लिए बढ़िया: इस जूस में विटामिन-ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है. जो लोग अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ये ड्रिंक अच्छी मानी जा सकती है.
दिल के लिए: नियमित रूप से इस जूस का सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों का ख़तरा कम कर सकता है. अगर हार्ट को हेल्दी रखना है, तो इस जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
एबीसी जूस कैसे बनाएं?
सामग्री:
- सेब
- चुकंदर
- गाजर
- अदरक
- स्वाद के लिए नींबू
- पानी
- नमक
बनाने का आसान तरीका
- सेब, चुकंदर और गाजर को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- सभी कटे हुए टुकड़े, अदरक और पानी मिक्सर में डालें.
- 1 से 2 मिनट तक अच्छे से पीस लें जब तक स्मूद पेस्ट न बन जाए.
- जूस को छन्नी से छान लें.
- ऊपर से नींबू का रस और चुटकी भर काला नमक डालें और पिएं.
इसे भी पढ़ें: High Protein Meals: हर स्लाइस में मिलेगा 6gm प्रोटीन, मीठे के शौकीनों के लिए बेस्ट स्नैक है Protein Cake
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं