- हर व्यंजन में अपना एक अलग फ्लेवर आता है.
- तमिलनाडु के बहुत से वेजिटेरियन व्यंजन हमें लुभाते हैं
- आंध्रा स्टाइल चिकन करी को कोडी कुरा भी कहा जाता है.
साउथ इंडियन व्यंजन अपने अलग अलग व्यंजनों से हमारे स्वाद को प्रभावित करने में कभी विफल नहीं हो सकते. चाहे नारियल दूध की क्रीमीनेस हो या कढ़़ीपत्ते और सरसों के दाने का छौंक हो इन सभी चीजों का हर व्यंजन में अपना एक अलग फ्लेवर आता है. साउथ इंडिया के अंदर विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों के अलावा ऐसी बहुत सी शाकाहारी और नॉनवेज करी रेसिपीज हैं जिन्हें देखते ही मुंह में पानी आ जाता है, जोकि गरमागरम सांबर से काफी अलग है. एक तरफ तो केरला के स्वादिष्ट व्यंजन है तो दूसरी तरफ तमिलनाडु के बहुत से वेजिटेरियन व्यंजन हमें लुभाते हैं और अगर आप करीज की बात करते हैं तो आंध्रा की करी रेसिपीज आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेंगी.
अगर आप भी साउथ इंडियन खाने के फैन हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं, जिसमें आपको दक्षिण भारत की बेहतरीन करीज के बारे में पता चलेगा जिन्हें आप आराम से घर पर ट्राई कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें 9 बेहतरीन साउथ इंडियन करी रेसिपीज
1. आंध्रा स्टाइल चिकन करी
आंध्रा स्टाइल चिकन करी को कोडी कुरा भी कहा जाता है. यह आंध्र की एक ट्रेडिशनल करी है जिसे चिकन और कुछ मसालों से तैयार किया जाता है. इस स्पाइसी चिकन करी को आप अपनी मर्जी के मुताबिक ग्रेवी या ड्राई बना सकते हैं.
2. अवियल करी
अवियल केरला की एक पारंपरिक डिश है, जिसे ओणम पर खासतौर पर बनाया जाता है. इसमें ड्रमस्टिक, यैम, गाजर, सीताफल और बीन्स जैसी सब्जियां डाली जाती है. अवियल बनाते वक्त इसमें डाली जाने वाली सब्जियां नारियल तेल में पकाया जाता है जो इसके स्वाद और भी बढ़ा देती है
3. मीन मरिंगक्का करी
एक स्वादिष्ट मछली की करी, जो इमली, नारियल, चटनी और लाल मिर्च के साथ बनाई जाती है, केरल के बैकवाटर से आती है और यह आपके स्वाद को पूरी तरह से प्रभावित करती है! यह उबले हुए चावल के साथ बहुत ही अच्छी लगती है.
4. चिकन चेत्तीनाद
चिकन चेत्तीनाद एक लोकप्रिय साउथ इंडियन रेसिपी है. इसमें नारियल की चटनी और प्याज का जबरदस्त स्वाद आएगा. दालचीनी स्टिक, लौंग, इलायची, जीरा, कढ़ी पत्ता, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पत्ती की जरूरत होती है, यही खुशबूदार मसाले चिकन चेत्तीनाद को स्पेशल बनाते हैं.
5. मालाबारी प्रॉन करी
जो लोग मालाबारी खाने के शौकीन हैं उनके साथ मालाबारी प्रॉन करी की रेसिपी शेयर करने जा रहे है. यह एक लाजवाब डिश है, इसमें इमली, नारियल और गुड़ का लाजवाब फ्लेवर प्रॉन्स को स्वादिष्ट और परफेक्ट साउथ इंडियन डिश बनाते हैं.
6. चिकन स्टू विद अप्पम
चिकन स्टू एक बहुत ही आसान रेसिपी है, जिसे अक्सर अप्पम के साथ सर्व किया जाता है. केरला में इसे ब्रेकफास्ट में खाया जाता है. चिकन और आलू को हल्की आंच पर नारियल के दूध के साथ पकाया जाता है, जिसे अप्पम (राइस पेन केक) के साथ सर्व किया जाता है.
7. कलन केरल करी
केरल में ऐसी बहुत ही डिश है जिन्हें दही या छाछ से बनाया जाता है, उन्हीं में से एक है कलन करी. कलन एक प्रकार की पारंपरिक केरल डिश होती है, जिसे लोग ओड़म सांध्य के समय पकाते हैं. इसे करी को आप चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
8. अटूक्करी कूज़म्बू विद स्टीमड राइस
यह नारियल के दूध, इमली और करी पत्ते के तड़के से बनने वाली एक साउथ इंडियन लैंब करी हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसे आमतौर पर चावल के साथ सर्व किया जाता है.
9. पुलसा पुलसु
यह एक बेहतरीन रेसिपी है वहीं जो लोग सीफूड खाने के शौकीन हैं उन्हें यह डिश खाने में काफी अच्छी लगेगी. इसे बनाना काफी आसान है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Side Effects OF Spicy Food: हार्ट के लिए नुकसानदायक है अत्याधिक मसाले का सेवन, जानें ये पांच नुकसान
क्या अंडे से बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद चखा अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें मजेदार अंडा घोटाला
Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 लीन प्रोटीन फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं