- भारत के कई हिस्सो में बिरयानी खाई जाती है.
- भारतीय रसोईघरों में कई तरह के कोफ्ते बनाए जाते हैं.
- दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है.
10 Most Popular Indian Recipes: फूड लवर्स हर वक्त कुछ यूनिक ट्राई करना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भारतीय व्यंजन है जिन्हें वो हमेशा बिना किसी बदलाव के पसंद करते हैं. भारत विविधताओं से भरपूर देश है. यही वजह है कि यहां के खान-पान और व्यंजनों में भी कई वैराइटीज़ मौजूद हैं. भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में इतने सारे व्यंजन बनाए जाते हैं कि सब को चख पाना इतना आसान नहीं है. भारत में त्योहारों, शादी, समारोह में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. यही वजह है कि कुछ त्योहारों को हम उनकी खास रेसिपी की वजह से भी पसंद करते हैं. आज हम बात कर रहे हैं भारत के उन फेमस रेसिपीज की जिन्हें हर कोई अपनी फूड लिस्ट में सबसे पहले रखना पसंद करते हैं.
10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन रेसिपीज लिस्टः
1. बिरयानीः
भारत के कई हिस्सो में बिरयानी खाई जाती है. अवधि बिरयानी, बंगाली बिरयानी और लखनवी बिरयानी का अपना बेहतरीन स्वाद है, लेकिन हैदराबादी बिरयानी अपने स्वाद और बनावट के कारण दुनिया के हर कोने में पहचानी जाती है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
2. इड़ली, डोसा, उपमा और उत्तपमः
इडली, डोसा, उपमा और उत्तपम वैसे तो साउथ इंडियन डिश है, लेकिन अपने बेहतरीन स्वाद और सुपाच्य होने के कारण इनकी लोकप्रियता दूर-दूर तक पहुंच चुकी है. खासतौर पर सुबह के नाश्ते के रूप में पूरी दुनिया में ये सबसे पसंदीदा नाश्ते में से एक हैं.

उपमा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
3. बटर चिकन/ बटर पनीर मसालाः
ये एक पंजाबी डिश है, अपने बेहतरीन स्वाद के कारण इतनी लोकप्रिय है कि दुनिया के किसी भी भारतीय रेस्टोरेंट के मेन्यू में इसका नाम आपको देखने को मिल जाएगा. अगर रेस्टोरेंट शाकाहारी है तो बटर पनीर मसाला, बटर चिकन की जगह ले सकता है.
4. समोसाः
समोसे का जन्म चाहे कहीं भी हुआ हो, लेकिन अब इसका पूरी तरह से भारतीयकरण हो चुका है. आमतौर पर आलू की स्टफिंग के साथ बने इस चटपटे व्यंजन के शौकीन हिन्दुस्तान में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पाए जाते हैं.
5. पालक पनीरः
बात अगर हिन्दुस्तान के शाकाहारी खाने की हो तो इस डिश को बहुत ही अहमियत दी जाती है. पालक को महीन पीसकर, ताजा व मुलायम पनीर के साथ बनी ये सब्जी हर किसी की पसंदीदा सब्जी में से एक है.
6. कबाबः
मांसाहार की बात हो और कबाब ना हो ऐसा सोच भी नहीं सकते हम. यहां कबाब की कई वैरायटी मिलती हैं. जिसमें शामी कबाब, सीक कबाब, गिलोटी कबाब शामिल है. कबाब के बेहतरीन स्वाद के कारण ये जायकेदार पकवान हर जगह आपको मिल जाएंगे.

मांसाहार की बात हो और कबाब ना हो ऐसा सोच भी नहीं सकते हम.
7. कोफ्तेः
भारतीय रसोईघरों में कई तरह के कोफ्ते बनाए जाते हैं. लौकी के कोफ्ते, मलाई कोफ्ता, कच्चे केले से बने कोफ्ते जैसे कई डिशेज की बदौलत अब कोफ्ता भी अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है.
8. दाल तड़काः
दाल वैसे तो पूरी दुनिया में खाई जाती है, भारतीय शैली में तड़का लगाई हुई दाल को हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जाता है. ठेठ देसी शैली में बनी हुई दाल अब दुनिया भर के इंडियन रेस्टोरेंट्स की शान बढ़ा रही है.
9. पराठेः
वैसे तो पराठे ज्यादातर भारतीय घरों के नाश्ते या खाने की टेबल पर देखें जा सकते हैं. भारत में पराठों के दर्जनों प्रकार बनाए जाते हैं. अलग-अलग तरह की स्टफिंग वाले टेस्टी पराठों ने दुनिया भर में स्वाद के शौकीनों के बीच अपनी पहचान बना ली है.
10. खिचड़ीः
भारत में खिचड़ी को शॉर्ट कट खाने के रूप में देखा जाता है, लेकिन स्वाद और सेहत के मामले में भी खिचड़ी का कोई तोड़ नहीं है. अगल-अलग दालों, सब्जियों और मसालों के साथ बनाई जाने वाले खिचड़ी के भी दर्जनों प्रकार प्रचलित है. खिचड़ी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Salad For Weight Loss: वजन घटाने के लिए ऐसे बनाएं अनानास, गाजर और खसखस का सलाद
Cucumber For Weight Loss: तेजी से वजन घटाने के लिए खीरे को डाइट में इन तीन तरीकों से करें शामिल
Benefits Of Urad Dal: उड़द दाल खाने के पांच अद्भुत फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं