विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2024

इन 6 लोगों को क्यों खाना चाहिए रोजाना अंडे, जानें कारण और फायदे

Anda Ke Fayde: अंडा सबसे ज्यादा ब्रेकफास्ट में खाया जाने वाला फूड आइटम है. अंडे से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं.

इन 6 लोगों को क्यों खाना चाहिए रोजाना अंडे, जानें कारण और फायदे
Egg Eating Benefits: रोजाना सुबह अंडा खाने के फायदे.

Egg Eating Benefits In Hindi: अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप रोजाना अंडे का सेवन करते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. अंडा सबसे ज्यादा ब्रेकफास्ट में खाया जाने वाला फूड आइटम है. अंडे से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं. अंडे को इसलिए भी पसंद किया जाता है क्योंकि इससे बनने वाली रेसिपीज काफी कम समय में बनाई जा सकती हैं. आपको बता दें कि अंडे में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, राइबोफ्लेविन और फोलेट के साथ-साथ सेलेनियम, आयोडीन, फॉस्फोरस और जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

अंडा खाने के फायदे- (Anda Khane Ke Fayde)

1. मांसपेशियों-

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो शरीर की मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत के लिए आवश्यक माना जाता है. 

ये भी पढ़ें- कॉफी पीने के हैं शौकीन तो जान लें इससे होने वाले नुकसान, इन 6 लोगों को नहीं पीना चाहिए कॉफी

Latest and Breaking News on NDTV

2. हार्ट-

अंडे ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

3. आंखों- 

अंडे में ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और मोतियाबिंद के जोखिम को कम कर सकते हैं.

4. मोटापा-

अंडे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे हम अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

5. मेमोरी-

अंडे में कोलीन होता है,जो मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है. अगर आप मेमोरी को बूस्ट करना चाहते हैं तो आप अंडे का सेवन कर सकते हैं. 

6. हड्डियों-

अंडे में विटामिन डी होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देता है. अंडे के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.

Paris Olympics 2024 Controversy: Boxing और बवाल, Imane Khelif के Gender पर सवाल,क्या है Testosterone

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eggs, Egg Eating Benefits In Hindi, Anda Khane Ke Fayde, Kise Khana Chahiye Anda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com