Sandwich Recipes- सुबह का नाश्ता हो या शाम के लिए स्नैक्स, सैंडविच सबको पसंद आते हैं. सैंडविच झटपट बन जाते हैं और इन्हें अपने टेस्ट के अनुसार आप कई वैरायटी में बना सकते हैं. सैंडविच को लेयर्ड, ग्रिल, टोस्ट करके बनाया जा सकता है. सैंडविच आप वेज और नॉन-वेज दोनों तरीके से बना सकते हैं. आज हम आपके लिए लाए हैं 8 तरह के सैंडविच बनाने के तरीके.
8 स्पेशल सैंडविच रेसिपीज (8 Special Sandwich Recipes)
1. वेजिटेबल सैंडविच (Vegetable Sandwich) : घर पर मौजूद सब्जियों से वेजिटेबल सैंडविच बना सकते हैं. इसमें ब्रोकली, पत्तागोभी, गाजर, खीरा, प्याज, टमाटर आदि शामिल हैं. इनके स्लाइस करके इन्हें चीज और सॉस के साथ मिक्स करके सैंडविच तैयार करें.
2. टोस्टेड चिकन सैंडविच (Toasted Chicken Sandwich) : चिकन चंक्स, चिली फ्लैक्स, प्याज, बेल पेपर, एवाकाडो स्प्रेड के साथ ये सैंडविच बहुत स्वादिष्ट बनता है.
3. एगी ब्रेड सैंडविच (Eggy Bread Sandwich) : इसमें चार चीजें डाली जाती हैं- बेकन, लेटस, टमाटर, मयोनीज. ब्रेड में इनकी स्लाइस डालकर सैंडविच तैयार करें.
4. चुकंदर का सैंडविच (Beetroot Sandwich) : चुकंदर को घिस लें और उसे मशरूम के साथ तल लें. ब्रेड स्लाइस में चीज के साथ इसे स्प्रेड कर सैंडविच तैयार करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Sandwich Recipes: घर पर मौजूद सब्जियों से वेजिटेबल सैंडविच बना सकते हैं.
5. आलू-मटर का सैंडविच (Peas Potato Sandwich) : मटर और आलू को उबालकर मैश कर लें. करी पत्ता और अन्य मसाले डालकर फ्राई करें और इसे ब्रेड स्लाइस में चीज व सॉस के साथ मिलाकर सैंडविच बना लें.
6. रात के बचे चिकन से बनाएं सैंडविच (Leftover Chicken Sandwich): रात के बचे चिकन को पीस में काटकर सुबह मनपसंद सब्जियों के साथ तल लें. मसाले डालें और ब्रेड में भरकर सैंडविच बना लें.
7. पनीर सैंडविच (Tasty Paneer Sandwich) : पनीर में कॉटेज चीज डालें और मनपसंद मसाले डालें. इसे ब्रेड में भरकर टोस्ट कर लें. यह बच्चों को बहुत पसंद आता है.
8. ब्रोकली सैंडविच (Broccoli Sandwich) : ब्रोकली को क्रीमी टेक्स्चर देने के लिए इसे घिसकर चीज के साथ भून लें. इसे ऑरिगेनो के साथ मिलाकर सैंडविच बना लें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं