विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2020

ये हैं वो पांच भारतीय मिठाई जो स्वादिष्ट होने के साथ सर्दी में आपको रखेंगी गर्म

सर्दी के मौसम में आप खुद को गर्म रखने के लिए खाने में गर्म चीजों को शामिल करते हैं. सूप, ड्राई फ्रूटस और बहुत सारी हरी सब्जियां आपकी रसोई में देखने को मिलती हैं.

ये हैं वो पांच भारतीय मिठाई जो स्वादिष्ट होने के साथ सर्दी में आपको रखेंगी गर्म
  • गजक और गाजर का हलवा ऐसी दो स्वादिष्ट मिठाई हैं.
  • दुकानें भी सर्दी में पारंपरिक भारतीय मिठाईयों से भरी हुई दिखाई देती हैं.
  • इनमें से बहुत सी मिठाईयों के सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है.

सर्दी के मौसम में आप खुद को गर्म रखने के लिए खाने में गर्म चीजों को शामिल करते हैं. सूप, ड्राई फ्रूटस और बहुत सारी हरी सब्जियां आपकी रसोई में देखने को मिलती हैं. कई बार ऐसा भी देखा गया जाता है जब सर्दी में मौसम में आपका मन मीठा खाने के लिए करता है. गजक और गाजर का हलवा ऐसी दो स्वादिष्ट मिठाई हैं जो हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हैं. स्थानीय हलवाई और मिठाई की दुकानें भी सर्दी में खाई जाने वाली पारंपरिक भारतीय मिठाईयों से भरी हुई दिखाई देती हैं. इनमें से बहुत ही मिठाईयों को सेवन इसलिए भी किया जाता है ताकि शरीर को गर्माहट भी मिल सकें.

इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए बेमिसाल मिठाइयों की एक लिस्ट तैयार की है जिनका मजा आप इस सर्दी के मौसम में ले सकते हैं.

Winter Special: घर पर कैसे बनाएं मेथी मूंगदाल भाजी, देखें रेसिपी वीडियो

एक नजर डालें इन रेसिपीज़ पर:


कैरेट लड्डू 

सबसे पहले हम बात करेंगे कैरेट लड्डू की जो खाने में बहुत लगते हैं. सर्दियों में गाजर का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा क्यों न इस बार इन छोटे-छोटे स्वादिष्ट लड्डूओं का मजा लें जो खाने में बहुत ही स्वाद लगते हैं. लड्डू एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे खास मौकों और त्योहार पर बनाया जाता है.

qp0q0f4g


पीनट गजक 

पीनट गजक सर्दी के मौसम का एक बेहतरीन स्नैक है जिसे बहुत चाव से खाया जाता है. मूंगफली और गुड़ से बनाएं जाने वाली यह गजक बनाने में बहुत आसान है. गुड़ से बॉडी गर्म और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है. सर्दी का फेवरेट स्नैक होने के साथ मकर संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर भी इसे बनाया जाता है.

peanut chikki

तिल लड्डू 

आमतौर पर सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू बनाएं जाते हैं. भूने तिल, गुड़ और केसर के साथ आप भी इन्हें आसानी से घर पर बना सकते हैं. कई घरों में लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर भी इन लड्डूओं को तैयार करते हैं.

til ladoo


सौंठ और मेथी लड्डू 

वैसे तो सौंठ और मेथी लड्डू एक पारम्परिक मिठाई है लेकिन उससे कई ज्यादा इसको औषधि के रूप में खाया जाता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे बनाते वक्त ऐसी ही सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में इसके सेवन से बुजुर्गो और बच्चों को काफी फायदा मिलेगा. इन लड्डूओं को गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. गर्म होने की वजह से इन लड्डूओं को सर्दियों में ही खाया जाता हैं.

sonth aur methi ladoo

गुड़ और आटे का हलवा

देसी घी में पकाए जाने वाला यह हलवा मौसम के हिसाब से किसी ट्रीट से तो कम नहीं है बल्कि इसे लाभकारी भी माना जाता है. यह आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इसमें रिफाइंड चीनी का नहीं गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है.

gud ka halwa

Weight Loss Diet: फ्राइड नहीं बल्कि बेक्ड कोफ्ते के साथ अपनी करीज़ को दें नया ट्विस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Winter Desserts, Desserts, Indian Sweets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com