विज्ञापन

EPFO 2.01: UPI से PF का पैसा कब से निकाल पाएंगे, श्रम मंत्रालय के अधिकारी ने NDTV को बताया- कैसे क्‍या करना होगा

EPFO जल्‍द ही अपने करोड़ों PF सब्‍सक्राइबर्स को UPI बेस्‍ड विड्रॉल की सुविधा देने जा रहा है. ये खबर तो आप पिछले कई दिनों से सुनते आ रहे हैं, लेकिन आज हम आपको पक्‍की खबर देने जा रहे हैं. खुद श्रम मंत्रालय के अधिकारी ने NDTV को ये जानकारी दी है.

EPFO 2.01: UPI से PF का पैसा कब से निकाल पाएंगे, श्रम मंत्रालय के अधिकारी ने NDTV को बताया- कैसे क्‍या करना होगा
UPI Enabled PF Withdrawal Service: श्रम मंत्रालय के अधिकारी ने NDTV को दी जानकारी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

PF Withdrawal from UPI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट, जो पिछले 5 दिन तक अपग्रेडेशन के काम को लेकर बंद है और आज 1 जुलाई से फिर से चालू होने वाली थी, वो तकनीकी कारणों से नहीं हो पाई. ये अब 2 जुलाई से चालू होगी. इस देरी के बीच करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर आ रही है. श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, EPFO अब UPI-इनेबल्ड पीएफ विड्रॉल सर्विस भी शुरू करने जा रहा है. इसके जरिये आप EPFO की वेबसाइट पर अपनी UPI आईडी डालेंगे और पैसे सीधे आपके खाते में आ जाएंगे. ये सर्विस कब से शुरू होगी, इसको लेकर अब तक जितनी भी खबरें सामने आई हैं, किसी में भी ये स्‍पष्‍ट (Clarity) नहीं है. श्रम मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने NDTV को इस बारे में जानकारी दी है. 

कब से शुरू होगा UPI विड्रॉल फीचर? 

श्रम मंत्रालय के सीनियर अधिकारी ने NDTV को बताया क‍ि UPI-इनेबल्ड पीएफ विड्रॉल फीचर अगले 7 से 10 दिन के भीतर शुरू हो जाएगा. उन्‍होंने कहा कि अभी थोड़ा वक्‍त लग रहा है. नया सॉफ्टवेयर (EPFO 2.01) पूरी तरह से स्थिर (Stabilize) हो जाए, उसके बाद ये फीचर काम करने लगेगा. 

एक बार UPI विड्रॉल मॉड्यूल एक्टिवेट होने के बाद, सब्सक्राइबर्स को EPFO के पोर्टल पर जाकर अपने सेविंग्स बैंक अकाउंट के साथ यूपीआई (UPI) को एक्टिवेट करना होगा. इसके बाद PF का पैसा सीधे UPI के जरिए ट्रांसफर हो सकेगा.

PF क्‍लेम सेटलमेंट और पेमेंट प्रोसेस होगा बेहद आसान 

सरकारी सूत्रों ने NDTV को बताया है कि सरकार 'EPFO 2.01' पहल के तहत डिजिटल सेवाओं को पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड करने जा रही है, जिससे PF क्लेम सेटलमेंट और पेमेंट की प्रक्रिया बेहद आसान और तेज हो जाएगी. इस नए बदलाव के तहत पीएफ खाताधारकों को कल यानी 2 जुलाई 2026 से कुछ ऐसी सुविधाएं मिलने जा रही हैं, जो इतिहास में पहली बार हो रहा है.  

 बिना किसी वजह के निकालें 75% PF बैलेंस

नए 'EPFO 2.01' सिस्टम के लाइव होते ही नौकरीपेशा लोगों को सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है. 2 जुलाई 2026 से सब्सक्राइबर अपने कुल पीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा बिना किसी खास वजह या कारण बताए निकाल सकेंगे. 

इस 75% बैलेंस में एम्प्लॉयर (कंपनी) का योगदान, एम्प्लॉई (कर्मचारी) का योगदान और उस पर मिलने वाला ब्याज (Interest) सब कुछ शामिल होगा. बता दें कि पहले PF का बड़ा हिस्सा निकालने के लिए मेडिकल इमरजेंसी, शादी या घर खरीदने जैसे जरूरी कारण देने पड़ते थे.

क्या है EPFO 2.01 और CITES?

श्रम मंत्रालय यूनिफाइड पोर्टल के भीतर एक नया सिस्टम डेवलप कर रहा है, जिसे 'सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सिस्टम' (CITES) या EPFO 2.01 नाम दिया गया है. इसका उद्देश्य क्लेम प्रोसेसिंग की रफ्तार तेज करना, तकनीकी दिक्कतों को दूर करना और करोड़ों यूजर्स को एक बेहतर डिजिटल अनुभव देना है.

बताया गया कि इस नए और एडवांस सिस्टम को पोर्टल पर अपग्रेड करने का काम चल रहा है. इसी वजह से आज यानी 1 जुलाई 2026 को रात 23:59 बजे (12 बजे) तक EPFO पोर्टल पर क्लेम जमा करने और प्रोसेसिंग की डिजिटल सुविधाएं अस्थाई रूप से बंद हैं. गुरुवार सुबह से नई सुविधाएं सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 13% महंगे हो गए मकान, विकल्प यहां- सोनीपत, मानेसर, बहादुरगढ़, न्यू नोएडा, न्यू गुरुग्राम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PF Withdrawal, PF Withdrawal Claim Online, PF Withdraw From ATM, PF Withdrawal UPI, EPFO Portal Working Status Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com