विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

डायबिटीज रोगियों के लिए 5 बेहतरीन सब्जियां, ब्लड शुगर पर बना रहेगा आपका कंट्रोल

Vegetables For Diabetics: यहां हम आपको 5 सबसे प्रभावी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. सही भोजन और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर डायबिटीज को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है.

डायबिटीज रोगियों के लिए 5 बेहतरीन सब्जियां, ब्लड शुगर पर बना रहेगा आपका कंट्रोल
Best Vegetables for Diabetes: डायबिटीज वाले लोगों को खानपान का ध्यान रखना पड़ता है.

Diabetes Diet: डायबिटीज रोगियों के लिए सही खानपान बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है. कुछ खास सब्जियां डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होती हैं, जो न केवल शुगर लेवल को स्थिर रखती हैं बल्कि हार्ट, पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती हैं. इनमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ऊंची फाइबर मात्रा होती है, जिससे शुगर तेजी से नहीं बढ़ता. यहां हम आपको 5 सबसे प्रभावी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. सही भोजन और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर डायबिटीज को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है.

डायबिटीज रोगियों खाएं ये सब्जियां (Best Vegetables For Diabetics)

1. करेला

करेला ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बेहद प्रभावी होता है. इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं.

2. पालक

पालक फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज रोगियों के लिए सुरक्षित विकल्प बनता है.

यह भी पढ़ें: श्री श्री रवि शंकर ने बताए रात को जल्दी और अच्छी नींद लेने के आसान 5 तरीके और नींद न आने की वजह

3. ब्रोकली

ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो ग्लूकोज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में भी सहायक है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

4. गाजर

गाजर में विटामिन ए और फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज रोगियों के लिए सुरक्षित विकल्प है.

5. मशरूम

मशरूम फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह हार्ट हेल्थ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है.

यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए केला वरदान से कम नहीं, डायटीशियन ने बताए रोज एक केला खाने के अद्भुत फायदे

डायबिटीज रोगियों को बैलेंस डाइट फॉलो करनी चाहिए. इन 5 सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखा जा सकता है. इसके साथ ही नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है.

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Vegetables For Diabetes, Blood Sugar Lowering Vegetables, Sugar Rogiyo Ke Liye Best Sabji, Diabetes-Friendly Vegetables, Sugar Patients Ke Liye Best Sabji, Low Glycemic Index Vegetables For Diabetics, Vegetables That Help Manage Diabetes, How To Control Blood Sugar With Diet, Best Green Vegetables For Diabetes Patients, Diabetes Diet: What Vegetables To Eat?, Sugar Kam Karne Wali Sabjiyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com