Raat Me Jaldi Sone Ke Upay: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अच्छी नींद एक चुनौती बन गई है. देर तक जागना, मानसिक तनाव और चिंता नींद को प्रभावित करते हैं. आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर (Gurudev Sri Sri Ravi Shankar) ने हाल ही में ‘गुरुदेव' नाम के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे कुछ आसान उपायों को अपनाकर अच्छी नींद पाई जा सकती है और नींद न आने के पीछे के कारणों को कैसे समझा जा सकता है. उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिदगी में बहुत से लोग नींद की कमी से जूझ रहे हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करती है. इस वीडियो में उन्होंने नींद न आने के मुख्य कारणों के साथ-साथ अच्छी और गहरी नींद लेने के 5 सरल उपाय भी बताए. आइए जानते हैं कि श्री श्री रवि शंकर ने क्या सुझाव दिए हैं.
नींद न आने के मुख्य कारण (Causes of Insomnia)
1. एंग्जायटी और तनाव
श्री श्री रवि शंकर बताते हैं कि जब मन में चिंता और तनाव भरे विचार होते हैं, तो व्यक्ति शांत नहीं हो पाता. इस कारण से सोने में देरी होती है या नींद बार-बार टूटती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए केला किसी वरदान से कम नहीं, डायटीशियन श्रेया गोयल ने बताए रोज एक केला खाने के अद्भुत फायदे
2. देर से और भारी भोजन
अगर आप देर रात खाना खाते हैं या ज्यादा तैलीय और भारी भोजन करते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है, जिससे नींद बाधित होती है.
3. आने वाले कल और अतीत की चिंता
अक्सर लोग भविष्य की टेंशन या बीते कल की घटनाओं में उलझे रहते हैं. यह मानसिक हलचल नींद की प्रक्रिया को रोक देती है.
अच्छी नींद के लिए गुरुदेव के बताए 5 उपाय (5 Effective Tips for Better Sleep)
1. प्राणायाम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें
गहरी सांस लेना और छोड़ना यानी ब्रीदिंग टेक्निक्स आपके नर्वस सिस्टम को शांत करती हैं. इससे शरीर रिलैक्स होता है और नींद आने में मदद मिलती है.
2. मेडिटेशन (ध्यान)
रोजाना ध्यान करने से मन की उथल-पुथल कम होती है. श्री श्री रवि शंकर का कहना है कि मेडिटेशन से दिमाग को ब्रेक मिलता है, जिससे नींद स्वाभाविक रूप से गहरी होती है.
यह भी पढ़ें: सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रोज रात को सोने से पहले पी लें ये चीज, कब्ज का है रामबाण घरेलू इलाज
3. योग निद्रा
यह एक गाइडेड रेस्टिंग टेक्निक है जिसमें शरीर तो आराम करता ही है, साथ ही दिमाग भी पूरी तरह शांत हो जाता है. योग निद्रा 20 मिनट की भी हो तो घंटों की नींद के बराबर असर देती है.
4. लाइट म्यूजिक सुनें
सोने से पहले धीमा, मधुर और सुकूनदायक संगीत सुनना दिमाग को रिलैक्स करता है. इससे नींद के लिए जरूरी मूड तैयार होता है.
5. गुनगुना दूध पिएं
गुरुदेव बताते हैं कि सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीना नर्वस सिस्टम को आराम देता है. इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक तत्व नींद लाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: लाइफस्टाइल कोच ल्यूक ने बताए शुद्ध घी खाने के जबरदस्त फायदे, जानिए शरीर पर क्या असर करता है
अच्छी नींद सिर्फ आराम नहीं, बल्कि एक हेल्दी लाइफ का मूल आधार है. तनाव, चिंता और अनियमित रूटीन आपकी नींद को खराब कर सकती है. श्री श्री रवि शंकर द्वारा सुझाए गए ये उपाय न केवल आपकी नींद को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल में भी सकारात्मक बदलाव लाएंगे.
रोजाना कुछ मिनट खुद के लिए निकालें, प्राणायाम करें, ध्यान करें और नींद से जुड़ी इन आदतों को अपनाकर देखें, आपको फर्क खुद महसूस होगा.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं