विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

Best Herbal Tea: सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए इन पांच हर्बल टी का करें सेवन

Herbal Tea For Health: ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम समस्या में से एक है. सर्दियों में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. दरअसल इस समय जोरों की ठंड पड़ रही है. एक तरफ सर्दी का सितम और दूसरी तरफ कोरोना का कहर.

Best Herbal Tea: सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए इन पांच हर्बल टी का करें सेवन
Best Herbal Tea: सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत बिगाड़ सकती है.
  • कैमोमाइल टी सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है.
  • पुदीने की चाय मं एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.
  • दूध की चाय का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

Herbal Tea For Health:  ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम समस्या में से एक है. सर्दियों में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. दरअसल इस समय जोरों की ठंड पड़ रही है. एक तरफ सर्दी का सितम और दूसरी तरफ कोरोना का कहर. कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. ऐसे में सेहत (Herbal Teas) के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत बिगाड़ सकती है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हर्बल ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं. सर्दियों के मौसम में हम सभी को चाय पीना पसंद होती है. गर्मागर्म चाय का एक कप ठंड में शरीर को राहत पहुंचाने का काम करती है. तो क्यों न अपनी चाय को हेल्दी ट्विस्ट दें और सर्दियों में शरीर को सेहतमंद रखें.   

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इन चाय का करें सेवनः

1. तुलसी चायः

तुलसी को हिन्दू घरों में पूजनीय माना जाता है. तुलसी की पत्तियों को आयुर्वेद में बहुत ही गुणकारी माना जाता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचने के लिए आप तुलसी की पत्तियों वाली चाय का सेवन कर सकते हैं. 

jtuhl2q8

तुलसी की पत्तियों को आयुर्वेद में बहुत ही गुणकारी माना जाता है.Photo Credit: iStock

2. काली चायः

चाय पीना हम सभी को पसंद है लेकिन, दूध की चाय का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. दूध वाली चाय की जगह काली चाय पीने से गले की खराश और सूजन में आराम मिल सकता है.

3. मुलेठी की चायः

मुलेठी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज गले की खराश को खत्म करने में मदद कर सकते हैं. मुलेटी वाली चाय के सेवन से सर्दी-खांसी और गले की खराश से बचा जा सकता है.

4. कैमोमाइल टीः 

कैमोमाइल टी सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सर्दी से राहत दिलाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

5. पुदीने की चायः

पुदीने की चाय मं एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी में शरीर को सर्दी से बचाने और गले की खराश को दूर करने के अलावा संक्रमण से भी बचाने में मदद कर सकती है. 

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Herbal Tea, Herbal Tea Benefits, Herbal Tea For Acidity, Herbal Tea For Diabetes, Herbal Tea For Immunity, Herbal Tea For Weight Loss, Herbal Tea For Winter, Herbal Tea Health Benefits, Herbal Tea On Empty Stomach, Herbal Tea For Health, 5 Best Herbal Tea, Best Herbal Tea, Tulsi Drink Benefits, Chamomile Tea, Peppermint Tea, Black Tea Benefit, Mulethi Tea Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com