विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2022

Fruits For Immunity: इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये फल

Immunity Booster Fruits: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बहुत सी ऐसी चीजें हैं. जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और विटामिन सी रिच फ्रुट्स को शामिल कर सकते हैं.

Fruits For Immunity: इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये फल
Fruits For Immunity: इस महामारी से बचने के लिए अपनी सेहत और इम्यूनिटी का खास ख्याल रखने की जरूरत है.
  • संतरा विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर होता है.
  • मौसंबी विटामिन सी से भरपूर फल है.
  • खट्टे फलों को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है.

Immunity Booster Fruits In Hindi:  देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ रहा है. लगातार कोविड-19 और ओमिक्रोन के बढ़ते मामले डर पैदा कर रहे हैं, कि क्या देश में कोरोना कि तीसरी लहर आने वाली है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने लाखों लोगों के घर उजाड़ दिए. इस महामारी से बचने के लिए अपनी सेहत और इम्यूनिटी का खास ख्याल रखने की जरूरत है. इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. कई हेल्थ एक्सपर्ट ने भी इम्यूनिटी को बढ़ाने पर जोर दिया. असल में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बहुत सी ऐसी चीजें हैं. जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और विटामिन सी रिच फ्रुट्स को शामिल कर सकते हैं. 

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इन फलों का करें सेवनः

1. अमरूदः

अमरूद विटामिन सी से भरपूर फल है. विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. अमरूद (Guava) में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. 

jtuhl2q8

विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. Photo Credit: iStock

2. संतराः

संतरा (Orange) सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक मौसमी फल है. संतरा विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

3. सीताफलः

सीताफल को (Custard Apple) के नाम से भी जाना जाता है. सीताफल भी सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक मौसमी फल है. सीताफल में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

4. मौसंबीः

मौसंबी विटामिन सी से भरपूर फल है. मौसंबी (Mosambi) को हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप मौसंबी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

5. नींबूः

नींबू (Lemon) एक खट्टा फल है, खट्टे फलों को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. सुबह रोजाना नींबू पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Immunity Booster Fruits, Immunity Booster Fruits In Hindi, Fruits For Immunity, Fruits For Immunity Boosting In Winter, Fruits For Immunity Against Omicron, Orange For Immunity, Guava For Immunity, Custard Apple For Immunity, Lemon For Immunity, Vitamin C Rich Fruits, Vitamin C Rich Fruits For Health, Vitamin C Rich Fruits Immunity Power
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com