Anjeer Benefits: सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए खजाना माने जाते हैं, अंजीर भी ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट हैं जो सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है. बस 1-2 अंजीर रात को ½ कप पानी में भिगो कर रख दीजिये और इसे रात भर भीगा रहने दीजिये. इसे अगली सुबह खाली पेट खाएं. आप बादाम और अखरोट जैसे कुछ अन्य भीगे हुए मेवों को अंजीर के साथ मिला सकते हैं. भीगे हुए अंजीर खाने के कई फायदे होते हैं, आइए इनके बारे में जानें.
शुगर लेवल पर रखें कंट्रोल
अंजीर में उच्च मात्रा में पोटेशियम होता है, जो आपके शरीर में शुगर लेवल पर नियंत्रण रखता है. अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. भीगी हुई अंजीर खाने से टाइप-2 डायबिटीज में ब्लड ग्लूकोज लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है. आप सलाद, स्मूदी, कॉर्नफ्लेक्स बाउल या ओट्स में कटी हुई अंजीर को शामिल करके इस मेवे को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Benefits Of Anjeer: अंजीर खाने के ये 7 फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप
कब्ज से राहत
अंजीर में फाइबर होता है जो नियमित मल त्याग को बनाए रखने में मदद करता है. कब्ज से जूझ रहे लोग समय-समय पर इससे बचने के लिए अपने आहार में अंजीर को शामिल कर सकते हैं और आंतों को स्वस्थ भी बनाए रख सकते हैं.
वेट लॉस में मददगार
अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो अंजीर को अपनी डाइट चार्ट में भी शामिल किया जा सकता है. वजन कम करने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ आवश्यक हैं और अंजीर आपके शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर प्रदान करता है.
Figs Benefits: अंजीर खाने के 9 कमाल के फायदे, ऐसी कोई समस्या नहीं जिसमें फिग कारगर न हो
प्रजनन स्वास्थ्य के लिए
अंजीर जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन जैसे मिनरल्स का एक पावर हाउस है और ये प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. अंजीर एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर का बेहतरीन सोर्स होता है जो हार्मोनल असंतुलन और मेनोपॉज के बाद की समस्याओं से बचाता है. पीएमएस की समस्या से जूझ रही महिलाओं को भी अंजीर खाने की सलाह दी जाती है.
दिल की सेहत का रखे ख्याल
अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखते हुए शरीर से फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद कर सकते हैं. अंजीर शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है जो दिल से संबंधित समस्याओं का एक प्रमुख कारण है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं