विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2022

Warm Water Benefits: ठंड में रोज पीएं एक गिलास गर्म पानी, मिलेंगे कमाल के फायदे

Benefits Of Drinking Hot Water: खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. गर्म पानी पीने से बॉडी के खराब टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं.

Warm Water Benefits: ठंड में रोज पीएं एक गिलास गर्म पानी, मिलेंगे कमाल के फायदे
Warm Water Benefits: इंसान के शरीर में 70 प्रतिशत पानी पाया जाता है.
  • गर्म पानी खाना को अच्छे से पचाने का काम कर सकता है.
  • वजन कम करने के लिए गर्म पानी का करें सेवन.
  • गर्म पानी स्किन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है.

Drinking Hot Water Health Benefits: पानी पीना सेहत के लिए कितना जरूरी है ये तो हम सभी जानते हैं. हम खाने के बिना तो जीवित रह सकते हैं लेकिन, पानी के बिना नहीं. दिन की शुरूआत एक गिलास गुनगुने पानी (Warm Water Health Benefits) के साथ करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. बहुत से लोग अपनी दिन की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. मगर खाली पेट चाय और काफी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. गर्म पानी पीने से बॉडी के खराब टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. पानी हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है. सुबह खाली पेट व रात को खाने के बाद गुनगुना पानी पीने से पाचन को बेहतर और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.

खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे | Health Benefits Of Drinking Hot Water:

1. पाचनः

सुबह खाली पेट रोजाना गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र तो बेहतर किया जा सकता है. सुबह व रात में खाने के बाद गर्म पानी के सेवन से पाचन व पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.

5almul8g

सुबह खाली पेट रोजाना गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र तो बेहतर किया जा सकता है.Photo Credit: iStock

2. इम्यूनिटीः

गर्म पानी पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.

3. वेट लॉसः

गर्म पानी पीने से शरीर में जमा फैट पिघल कर पसीने के द्वारा बाहर निकल जाता है. खाली पेट सुबह गर्म पानी पीने से शरीर की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है.

4. स्किनः

स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में गर्म पानी काफी लाभदायक माना जाता है. रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से मुंहासों की समस्या में भी आराम मिल सकता है. 

5. खराशः

ठंड के मौसम में कई लोगों को गले में खराश की समस्‍या का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इस समस्‍या से परेशान हैं, तो गर्म पानी राहत पहुंचा सकता है. गर्म पानी गले की ड्राईनेस को खत्‍म करने में मदद कर सकता है.

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Mutton Akbari Recipe: मीट खाने की हो रही है क्रेविंग तो झटपट बनाएं मसालेदार मटन अकबरी रेसिपी
Radish For Blood Pressure: ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल तो मूली का ऐसे करें सेवन
Best Food For Health: शरीर को सेहतमंद रखने और संक्रमण से बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
Acne Free Skin: एक्ने से बचने के लिए इन तीन चीजों को डाइट में करें शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drinking Hot Water, Drinking Hot Water Benefits, Warm Water Benefits, Drink A Glass Of Warm Water Every Day, Warm Water Health Benefits, गर्म पानी, रोज पीएं एक गिलास गर्म पानी, Hot Water, Warm Water, Drink Hot Water On Empty Stomach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com