'Couscous Day' festival: इंटरनेट और सोशल मीडिया ने दुनिया को एक कर दिया है. आज इसकी बदौलत दुनिया भर के देशों की न केवल संस्कृति बल्कि व्यंजनों को भी जानने का मौका मिला है. आज हम आसानी से यह जान सकते हैं कि इस देश की यह डिश बेहद लोकप्रिय है. टेक्नोलॉजी और ग्लोबोलाइजेशन की वजह से ही आज इटैलिन डिश पास्ता हो या फिर जापानी सुशी हमारी प्लेट में आम है. कूसकूस (Couscous) मेडिटेरियन क्विज़ीन (Mediterranean cuisine) का एक फेमस इंग्रीडेंट्स है, जिसमें मूल रूप से उबले हुए सूजी या गेहूं के बॉल होते हैं. इसे सब्जियों, मांस और मसालों के साथ हल्का पकाया जाता है. यह काफी पौष्टिक होता है जिसे पेट भर कर खाया जा सकता है. हाल ही में, लीबिया ( Libya) ने नेशनल स्टेपल के मौके पर एक विशाल कूसकूस डिश (giant couscous dish) बनाकर जश्न मनाया. कूसकूस, लीबिया का राष्ट्रीय पकवान है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लीबिया में बीते शुक्रवार 'Couscous Day' फेस्टिवल का जश्न मनाया गया. इस मौके पर विशालकाय कूसकूस डिश बनाया गया, जो वजन में 2495 किलोग्राम था.
Libyans from across the country gathered around a giant couscous dish to celebrate the national staple at the Couscous Day festival in the city of Sabratah pic.twitter.com/0391gV3kIn
— Reuters (@Reuters) March 14, 2023
न्यूज एजेंसी Reuters ने विशालकाय कूसकूस का एक वीडिया ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें एक डिश को चारों तरफ से लोगों ने घेर रखा है. यह इवेंट शुक्रवार, 10 मार्च को लीबिया के सबराताह शहर में नेशनल स्टेपल के मौके पर मनाया गया. इस कार्यक्रम में लीबियाई लोग 'Couscous Day' फेस्टिवल पर डिश का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे. इस मौके पर आयोजकों ने 5,500 पाउंड या 2495 किलोग्राम वजन का विशालकाय कूसकूस डिश बनाया था.
इंडियन क्विज़ीन के फेमस मसालें, इस 7 मसालों के बिना इंडियन व्यंजन हैं अधूरे
लीबियाई उत्सव में भाग लेने वाले अहलम फाखरी अल-अरादाई ने रॉयटर्स को बताया, "जिस पड़ोस से मैं आता हूं, वहां कूसकूस बहुत लोकप्रिय है. इसे प्याज और लौंग के साथ पकाया जाता है, इसकी खुशबू से इसे दूर से ही पहचाना जा सकता है." उन्होंने कहा, "हम इस जश्न और सेलिब्रेशन से बेहद खुश हैं.
जायंट कूसकूस लीबिया के थर्ड कूसकूस दिवस समारोह का हिस्सा था, यह कार्यक्रम लीबिया के मुख्य डिश का जश्न मनाने का एक वार्षिक कार्यक्रम था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, इस डिश को सैकड़ों लोगों के बीच वितरित किया गया. लीबिया के एक निवासी खालिद जरती ने रॉयटर्स से कहा, "कूसकूस प्याज, मांस और साग के साथ लाजवाब है. मुझे आशा है कि वे इसे हर साल मनाएंगे." कुस्कस डे कार्यक्रम के आयोजकों और प्रायोजकों ने कहा कि लीबिया हेराल्ड के अनुसार, वे सबसे बड़े व्यंजन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने में भी सफल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं