'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की गिनती छोटे पर्दें की चहेती एक्ट्रेसों में होती है. हाल ही में इस एक्ट्रेंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह किडनी इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. शिवांगी ने अस्पताल के बेड पर लेट हुई अपनी तस्वीर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा की है. इस तस्वीर में वह बहुत कमजोर नजर आ रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस चिंतित हैं.
Kid's Nutrition: बच्चों की हड्डियां करनी हैं मजबूत तो उनकी थाली में परोसें कैल्शियम युक्त ये आहार
शिवांगी इस तस्वीर में अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं. उनकी गोद में नारियल पानी रखा हुआ है, दोनों हाथों में ड्रिप के निशान हैं और बैंडेज लगी हुई है. तस्वीर में वे थम्स अप का इशारा कर अपने फैंस को बता रही हैं कि वे बिलकुल ठीक है. बीमारी की हालत में भी वह बेहद स्ट्रांग दिख रही हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक्ट्रेंस ने अपनी पोस्ट में लिखा, पिछले कुछ दिनों से मुझे किडनी इंफेक्शन है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और ईश्वर की कृपा से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको हाइड्रेटेड रहना होगा. आप सभी को प्यार, मैं बहुत जल्द एक्शन में वापस आऊंगी.
इंडियन क्विज़ीन के फेमस मसालें, इस 7 मसालों के बिना इंडियन व्यंजन हैं अधूरे
एक्ट्रेस की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. शिवांगी की इस पोस्ट को अब तक 696k लाइक और 19.1k लोगों ने कमेंट किया है. फैंस ने कमेंट किया, आप जल्दी ठीक हो जाओ, एक यूजर ने लिखा, शिवांगी आप अपना ध्यान रखिए और जल्दी ठीक हो जाओ. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ओ गॉड, प्लीज टेक केयर, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ओ नो! आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करती हूं.
शिवांगी आखिरी बार बालिका वधू 2 में दिखी थी. वह जल्द ही एकता कपूर के आगामी शो 'ब्यूटी एंड बीस्ट' में दिखेंगी. इसमें उनका डबल रोल होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं