Vitamin B12 Deficiency: अक्सर ऐसा होता है कि हम काम के चलते अपने खान-पान में लापरवाही कर देते हैं. जिसके चलते शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और कई तरह की समस्याएं परेशान करने लगती हैं. आज के समय में विटामिन बी-12 की कमी भी खूब देखी जाती है. आपको बता दें कि विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह हमारे नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है और रेड ब्लड सेल्स (RBC) बनाने में मदद करता है. बहुत से लोग सोचते हैं कि विटामिन बी12 सिर्फ नॉन-वेज खाने से मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है. हमारी किचन में मौजूद दही इसका एक बेहतरीन सोर्स है.
अगर आप दही में कुछ खास चीजें मिलाकर खाएंगे, तो शरीर में विटामिन बी12 बहुत तेजी से बढ़ने लगेगा. आइए जानते हैं उन 4 चीजों के बारे में.
विटामिन बी-12 को बढ़ाने के लिए क्या खाएं- (Vitamin B12 Badhane Ke Liye Kya Khaye)
1. शाही लौकी और दही का कॉम्बो-
सामग्री-
- 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
- 1 कप ताजा गाढ़ा दही
- आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
- तड़के के लिए:-1 छोटा चम्मच घी, राई और कढ़ी पत्ता
विधि-
सबसे पहले लौकी को थोड़ा सा पानी डालकर उबाल लें और फिर उसे ठंडा करके निचोड़ लें. अब एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें. इसमें उबली हुई लौकी, नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालें. ऊपर से घी, राई और कढ़ी पत्ते का हल्का सा तड़का लगाएं. आपकी टेस्टी और हेल्दी शाही लौकी दही तैयार है.
2. दही और चिया सीड्स-
चिया सीड्स को थोड़ी देर पानी में भिगो दें और फिर इसे दही में मिलाकर खाएं. यह आपके शरीर को दिनभर एक्टिव रखेगा और विटामिन बी12 की कमी को पूरा करेगा.
3. दही और अलसी के बीज-
जब आप अलसी के भुने हुए बीजों को पीसकर दही में मिलाते हैं, तो यह एक सुपरफूड बन जाता है. यह कॉम्बिनेशन शरीर में विटामिन बी12 के लेवल को तेजी से बूस्ट करने में मदद कर सकता है.
4. दही और गुड़-
मीठा खाने के शौकीन हैं, तो चीनी की जगह दही में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर खाएं. ये न सिर्फ स्वाद बल्कि विटामिन बी-12 भी बढ़ाता है.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मानसून में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद रसम, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं