विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से होते हैं मुंह में छाले? एक्सपर्ट से जानें...

Mouth Ulcers Home Remedies: गर्मियों में मुंह के छालों से हैं परेशान? तो पेट की गर्मी नहीं, ये विटामिन हो सकता है असली वजह. इस आर्टिकल में जानें इससे बचने के उपाय.

किस विटामिन की कमी से होते हैं मुंह में छाले? एक्सपर्ट से जानें...
Muh Me Chhale Ka Ilaj: गर्मी में मुंह के छाले क्यों होते हैं.

Mouth Ulcers Remedies In Summer: अक्सर आपने गर्मियों का मौसम आते ही पसीना, धूप और उमस के अलावा एक समस्या सबसे ज्यादा सुनी होगी कि मुंह में छाले हो गए. क्या आपने भी गौर किया है कि जैसे ही पारा बढ़ता है, जीभ और गालों के अंदर छोटे-छोटे सफेद-लाल दाने निकल आते हैं. जब भी छाले होते हैं, हम अक्सर यही कहते हैं, "शायद पेट में गर्मी हो गई है" या "मिर्च-मसाला ज्यादा खा लिया होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे की असली वजह कुछ और ही है? डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल ने बताया कि बार-बार होने वाले इन छालों का सीधा कनेक्शन इस विटामिन की कमी से है. तो चलिए जानते हैं किस चीज की कमी से होते हैं छोले और कैसे पाएं राहत.

क्यों होते हैं गर्मियों में छाले? (Mouth Ulcers Reasons)

अक्सर हम छालों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये आपके शरीर का एक इशारा है कि अंदर कुछ ठीक नहीं है. विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह मुंह और पेट की अंदरूनी परत (lining) को ठीक करने और उसे हेल्दी रखने में मदद करता है. जब शरीर में इस विटामिन की कमी होती है, तो यह परत कमजोर हो जाती है और जरा सी रगड़ या गर्मी से छाले बन जाते हैं. गर्मियों में जब हम पानी कम पीते हैं और मसालेदार खाना खाते हैं, तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है क्योंकि, शरीर पहले से ही B12 की कमी से जूझ रहा होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

छालों से बचने के टिप्स- (Tips to cure mouth ulcers naturally)

  1. खूब पानी पिएं- शरीर को हाइड्रेटेड रखें ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें.
  2. स्पाइसी खाना कम करें- जब तक छाले ठीक न हों, ज्यादा मसालेदार और तला-भुना न खाएं.
  3. नारियल पानी- यह पेट को ठंडा रखता है और छालों की जलन कम करता है.
  4. शहद का इस्तेमाल- छालों पर शहद लगाने से भी काफी आराम मिलता है.

कैसे पहचानें विटामिन B12 की कमी? (How to identify Vitamin B12 deficiency)

  • बार-बार छाले होना- दवा लेने के बाद भी अगर छाले लौट आते हैं.
  • जीभ में जलन- कुछ भी तीखा या गर्म खाते ही जीभ पर तेज जलन होना.
  • थकान- भरपूर सोने के बाद भी कमजोरी और सुस्ती महसूस करना.
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट- बिना किसी वजह के हाथ या पैरों में चींटियां चलने जैसा अहसास होना.
  • मूड स्विंग्स- छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस होना.

नेचुरल तरीके से विटामिन B12 कैसे बढ़ाएं- (How to increase Vitamin B12 naturally)

अगर आप शाकाहारी हैं, तो इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके छालों से छुटकारा पा सकते हैं-

  1. फर्मेंटेड फूड- दही, छाछ, इडली और डोसा जैसी चीजें पेट के लिए वरदान हैं. इनमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो B12 को सोखने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं ये छाले में भी राहत देते हैं.
  2. डेयरी प्रोडक्ट्स- विटामिन बी12 के लिए आप पनीर, दूध और दही का सेवन बढ़ा दें.
  3. फोर्टिफाइड अनाज- बाजार में ऐसे अनाज (Cereals) मिलते हैं जिनमें अलग से विटामिन डाले जाते हैं.
  4. न्यूट्रीशनल यीस्ट- इसे आप अपने खाने या सलाद के ऊपर डालकर खा सकते हैं, यह B12 का बहुत अच्छा सोर्स है.

डॉक्टर की सलाह- अगर छाले बहुत ज्यादा हैं, तो टेस्ट कराएं और डॉक्टर के कहने पर सप्लीमेंट्स लें.

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं गर्मी में गुड़ का शर्बत पीने से क्या होता है? इन 6 लोगों के लिए वरदान समान

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muh Ke Chale Kaise Thik Kare, Vitamin B12 Deficiency Symptoms, Muh Me Chhale Ka Ilaj, Tips To Cure Mouth Ulcers Naturally, Which Vitamin Deficiency Causes Mouth Ulcers, Muh Ke Chhale Ka Ilaj In Hindi, Jibh Me Chale Ka Ilaj, Mouth Ulcers Reasons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com