Healthy Drinks To Increase Vitamin B12 In The Body: विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो दिमाग (Brain) और नर्वस सिस्टम (Nervous System) को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर कमजोरी (Weakness), थकान (Tiredness), चक्कर (Dizzyness) और याददाश्त (Memory) कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आमतौर पर B12 नॉन-वेज फूड्स (Non-Veg Foods) में ज्यादा पाया जाता है, लेकिन कुछ ड्रिंक्स (Health Drinks) ऐसे भी हैं जो शरीर में इसकी कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. ये ड्रिंक्स बनाने में आसान हैं और रोजाना की डाइट (Diet) में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं.
दही और छाछ का ड्रिंक (Milk And Buttermilk)
दही और छाछ दोनों ही प्रोबायोटिक्स (Probiotics) से भरपूर होते हैं और इनमें थोड़ी मात्रा में विटामिन B12 भी पाया जाता है. रोजाना एक गिलास छाछ पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है.
फोर्टिफाइड सोया मिल्क (Fortefied Soya Milk)
सोया मिल्क को अक्सर विटामिन B12 से फोर्टिफाइड (Fortefied) किया जाता है. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो दूध नहीं पीते. इसे सुबह या शाम के समय पीने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स (nutrients) मिलते हैं.
केला और दूध स्मूदी (Banana-Milk Smoothie)
केला और दूध से बनी स्मूदी एनर्जी (Energy) देने के साथ-साथ B12 की पूर्ति में मदद कर सकती है. यह ड्रिंक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी थक जाते हैं या कमजोरी महसूस करते हैं.

Photo Credit: Unsplash
चुकंदर और गाजर का जूस (Beetroot And Carrot Juice)
चुकंदर और गाजर का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और ब्लड हेल्थ को बेहतर बनाता है. यह सीधे B12 का स्रोत नहीं है, लेकिन शरीर को मजबूत बनाकर इसकी कमी के असर को कम करने में मदद करता है.
यह भी देखें : क्या आपने कभी उबले बादाम खाए हैं? जानिए ब्लैंच्ड बादाम के फायदे और बनाने का तरीका
ओट्स और दूध ड्रिंक (Oat Milk)
ओट्स को दूध में मिलाकर पीना एक हेल्दी ड्रिंक है. दूध में मौजूद विटामिन B12 और ओट्स में मौजूद फाइबर मिलकर शरीर को एनर्जी देते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं.
पनीर शेक (Paneer Shake)
पनीर से बना शेक भी विटामिन B12 का अच्छा स्रोत हो सकता है. यह मसल्स को मजबूत बनाने के साथ शरीर को जरूरी पोषण देता है. इसे वर्कआउट के बाद लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
क्यों जरूरी है विटामिन B12?
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) बनाने, दिमाग को एक्टिव (Active) रखने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी को नजरअंदाज करना लंबे समय में नुकसानदेह हो सकता है.
अगर आप शाकाहारी हैं या अपनी डाइट में बदलाव करना चाहते हैं, तो इन आसान ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ विटामिन B12 की कमी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर बनी रहेगी.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं