विज्ञापन

Vitamin B12 की कमी से हैं परेशान? शाकाहारियों के लिए वरदान है ये 1 चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नाम

अगर आप शाकाहारी हैं और Vitamin B12 की कमी से जूझ रहे हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल की बताई यह खास चीज आपके काम आ सकती है. फोर्टिफाइड न्यूट्रिशनल यीस्ट न सिर्फ Vitamin B12 का अच्छा स्रोत माना जाता है, बल्कि इसमें प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.

Vitamin B12 की कमी से हैं परेशान? शाकाहारियों के लिए वरदान है ये 1 चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नाम
B12 बढ़ाने वाला फूड
NDTV

आजकल कई लोगों में विटामिन B12  की कमी देखने को मिल रही है. यह विटामिन ज्यादातर अंडे, मछली, चिकन और दूसरे नॉन-वेज फूड्स में पाया जाता है. यही वजह है कि शाकाहारी और वीगन लोगों में इसकी कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है. विटामिन B12 की कमी होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना और हाथ-पैरों में झुनझुनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप भी B12 की कमी से परेशान हैं और नॉन-वेज नहीं खाते, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है.

न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल ने एक ऐसे फूड के बारे में बताया है, जो शाकाहारी लोगों की विटामिन B12 की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकता है.

कौन सा है वो जादुई फूड?

न्यूट्रिशनिस्ट पलक ने अपने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि 'न्यूट्रिशनल यीस्ट' विटामिन B12 की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, खासकर तब जब यह विटामिन B12 से फोर्टिफाइड हो. 

वीडियो में आगे उन्होंने बताया कि, "अगर आप शाकाहारी हैं और आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी है, तो सिर्फ एक चम्मच यह चीज आपकी रोजाना की B12 की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकती है."

न्यूट्रिशनल यीस्ट क्यों है खास?

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया 'न्यूट्रिशनल यीस्ट' अपने चीज़ी और हल्के नटी स्वाद के लिए जानी जाती है, इसके साथ ही यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है. पलक नागपाल के मुताबिक लगभग एक टेबलस्पून (करीब 5 ग्राम) फोर्टिफाइड न्यूट्रिशनल यीस्ट में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं. 

कम कैलोरी, ज्यादा पोषण

एक टेबलस्पून न्यूट्रिशनल यीस्ट में लगभग 20 कैलोरी होती है यानी कम कैलोरी में शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं. 

प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत

इसकी एक टेबलस्पून मात्रा में लगभग 4 से 5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. 

विटामिन B12 की जरूरत पूरी करने में मदद

इसकी एक चम्मच सर्विंग से शरीर को करीब 2.4 से 5 माइक्रोग्राम विटामिन B12 मिल सकता है, जो ज्यादातर लोगों की रोजाना की जरूरत पूरी करने के लिए काफी माना जाता है.

इसे खाने में कैसे शामिल करें?

न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल के अनुसार आप इसे,

  • सलाद
  • पास्ता
  • पॉपकॉर्न
  • रोस्टेड सब्जियां में डालकर खा सकते हैं. 

अन्य तरीकों से भी करें इस्तेमाल

इसे सूप, सैंडविच और ग्रेन बाउल्स में मिलाकर भी खाया जा सकता है, इससे खाने का स्वाद बढ़ सकता है और अतिरिक्त पोषण भी मिल सकता है, जबकि कैलोरी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ती. 

इसे भी पढ़ें: पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ा ब्रेकथ्रू! नई दवा से दोगुना होगा सर्वाइवल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12 Deficiency, Nutritional Yeast, Vitamin B12 Rich Foods, Palak Nagpal, Vitamin B12 Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com