विज्ञापन
This Article is From May 24, 2024

नॉन वेज के हैं शौकीन, तो गर्मियों में साथ में खाएं ये 3 चीजें, नहीं बढ़ेगी शरीर में गर्मी

Non-Veg In Summer: गर्मियों के मौसम में नॉनवेज खाते हैं तो इन चीजों को शामिल कर शरीर को गर्मी से बचा सकते हैं.

नॉन वेज के हैं शौकीन, तो गर्मियों में साथ में खाएं ये 3 चीजें, नहीं बढ़ेगी शरीर में गर्मी
Non-Veg IN Summer: गर्मी से बचने के लिए नॉनवेज के साथ करें इन चीजों का सेवन.

नॉनवेज खाने के शौकीन गर्मी हो या सर्दी इसे हर मौसम में खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गर्मी के मौसम में ज्यादा नॉनवेज खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. तमाम लोगों को वेज से ज्यादा नॉनवेज खाना पसंद होता है. चिकन, मछली, रेड मीट और सीफूड आदि खाने में कई पौष्टिक गुण भी पाए जाते हैं. इनमें से भी सबसे ज्यादा लोगों को चिकन पसंद आता है. चिकन की तरह-तरह की डिश कई लोगों को खूब पसंद आती है. चिकन में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी5, बी6, डी, नियासिन, बीटा कैरोटीन, क्रिएटिन, लाइकोपिन, आयरन, जिंक आदि महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए अलग-अलग तरीकों से फायदेमंद होता है. लेकिन गर्मियों में इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आप भी गर्मी के मौसम में नॉनवेज खाकर बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं तो इन चीजों को साथ में जरूर शामिल करें.

नॉनवेज के साथ जरूर खाएं ये चीजें- (What To Eat With Nonveg In Summer)

1. रायता-

अगर आप नॉनवेज खा रहे हैं तो गर्मियों में गर्मी से बचने के लिए आप नॉनवेज के साथ रायते का जरूर सेवन करें. यानि नॉनवेज खाते हैं तो लस्सी या रायता को जरूर लें. इससे शरीर को गर्मी से बचाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये 10 एनर्जी ड्रिंक, 10 घंटों तक नहीं आएगी थकान, गर्मी और डीहाइड्रेशन से बचाने में हैं मददगार

Latest and Breaking News on NDTV

2. सलाद-

सलाद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप गर्मी के मौसम में चिकन का सेवन करते हैं तो सलाद को जरूर शामिल करें. क्योंकि खीरा, टमाटर से बने सलाद के सेवन से शरीर को गर्मी से बचाने में मदद मिल सकती है.

3. आम पन्ना-

गर्मियों के मौसम में आम पन्ना को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आम पन्ना के सेवन से शरीर को गर्मी से बचाने में मदद मिल सकती है. अगर आप इस गर्मी में नॉनवेज का सेवन करते हैं तो आम पन्ना को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.

Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Non-Veg, Non-Veg In Summer, 3 Thing To Eat With Non-Veg, How To Get Rid Of Body Heat After Eat Non-Veg, Non-Veg Ke Sath Garmi Me Kya Khana Chahiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com