- आज देश भर में कैंसर डे मनाया जा रहा है.
- अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स माने जाते हैं.
- पनीर क्यूब्स का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
World Cancer Day 2022: आज देश भर में कैंसर डे मनाया जा रहा है. हर साल 4 फरवरी को कैंसर अवेयरनेस डे के रूप में मनाया जाता है. कैंसर डे मनाने का उद्देश्य जागरूकता फैलाना और इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करना है. संयुक्त राष्ट्र-मान्यता प्राप्त दिन का नेतृत्व यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है. कैंसर (World Cancer Day) के कई प्रकार हैं जैसे फेफड़े का कैंसर, स्तन, ग्रीवा, सिर और गर्दन और कोलोरेक्टल कैंसर हैं. प्रत्येक प्रकार के कैंसर को समझना जरूरी है कि यह कैसे शरीर को प्रभावित करता है तभी इससे बचाव कर सकते हैं. कैंसर के मरीजों को आमतौर पर खाने में मन न लगना, भूख कम होना, उपचार के कारण खाने का स्वाद न आना, उल्टी और दस्त जैसे कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करते हैं. लेकिन, हेल्दी डाइट का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है. कैंसर के मरीजों को अपनी डाइट में प्रोटीन का अधिक सेवन करना चाहिए.
कैंसर के मरीज इन चीजों का करें सेवन-
कैंसर रोगियों को डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करने चाहिए, डाइट में पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करना सबसे ज़रूरी है. सुबह के नाश्ते, चाय के समय के नाश्ते और खाने के बीच में हल्के स्नैक्स को शामिल करें. सबसे जरूरी बात कि आप अपनी डाइट में प्रोटीन को ज्यादा शामिल करें, तो चलिए जानते हैं प्रोटीन से भरपूर फूड्स जो सेहत को बेहतर रखने में कर सकते हैं मदद.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कैंसर रोगियों को डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करने चाहिए, Photo Credit: iStock
प्रोटीन से भरपूर हैं ये फूड्स- These 6 Foods Are Rich In Protein:
1. ड्राई फ्रूट्स- बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स माने जाते हैं आप इन्हें स्नैक के रूप में सुबह आप शाम के समय खा सकते हैं.
2. अंडा- अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. आप अंडे को अपनी डाइट में अंडा भूर्जी या हाफ फ्राइड के रूप में शामिल कर सकते हैं.
3. पनीर- पनीर क्यूब्स का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. घर पर बना पनीर आपके स्वास्थ्य के लिए प्रोसेस्ड वाले से ज्यादा बेहतर हो सकता है.
4. स्मूदी- दूध के साथ केले और सेब जैसे फलों को मिलाकर, आप कई प्रकार के मिल्कशेक और स्मूथी बना सकते हैं.
5. जूस- गाजर, पालक और चुकंदर जैसी सब्जियों से बने जूस का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
6. स्प्राउट्स- स्प्राउट्स को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. स्प्राउट्स (अंकुरित मूंग दाल) को नींबू और नमक के साथ मिलाकर खाया जा सकता है.
What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्टेट, एक्सपर्ट के जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं