चावल भारतीय मील का अहम हिस्सा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप पूरे एक महीने तक चावल खाना बिल्कुल बंद कर दें, तो आपकी बॉडी पर इसका क्या असर होगा? क्योंकि लंच हो या डिनर, दाल-चावल या राजमा-चावल मिल जाए तो मज़ा ही आ जाता है. आइए जानते हैं कि एक महीने तक चावल न खाने से क्या होता है और इसके क्या फायदे-नुकसान हैं.
चावल छोड़ने के तुरंत बाद क्या बदलाव दिखते हैं?
जब आप अचानक अपनी डाइट से चावल हटा देते हैं, तो सबसे पहले आपके शरीर का वजन तेजी से कम होता हुआ दिखता है. आपको हैरानी होगी कि ये वजन असल में चर्बी (Fat) का नहीं, बल्कि पानी (Water Weight) का होता है. चावल में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर में पानी को रोककर रखते हैं. जैसे ही आप चावल छोड़ते हैं, शरीर का एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाता है और आप थोड़े हल्के महसूस करने लगते हैं.
ये वीडियो भी देखें-
1 महीने तक चावल न खाने के फायदे-
- चावल में कैलोरी और कार्ब्स काफी ज्यादा होते हैं. इसे छोड़ने से कुल कैलोरी इनटेक कम हो जाता है, जिससे वजन घटने में मदद मिल सकती है.
- सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है, जिससे खाने के तुरंत बाद शुगर लेवल बढ़ जाता है. चावल बंद करने से शुगर स्पाइक की दिक्कत कम होती है, जो शुगर के मरीजों के लिए अच्छा है.
- कई लोगों को चावल खाने के बाद सुस्ती या आलस महसूस होता है. चावल न खाने से शरीर हल्का रहता है और दिनभर एक्टिविटी बनी रहती है.
चावल न खाने के नुकसान-
- चावल हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. अचानक इसे बंद करने से शुरुआती दिनों में आपको कमजोरी, थकान या चक्कर जैसी दिक्कत हो सकती है.
- चावल में फाइबर होता है. अगर आप अचानक इसे पूरी तरह बंद कर देंगे और फाइबर के दूसरे ऑप्शन नहीं खाएंगे, तो पेट साफ होने में दिक्कत हो सकती है.
- जब शरीर को मनपसंद खाना नहीं मिलता और कार्ब्स अचानक कम होते हैं, तो दिमाग थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है और मीठा या कुछ और खाने की बहुत इच्छा होती है.
ये भी पढ़ें- कितने दिन पुरानी रोटी खा सकते हैं? बासी रोटी खाने के क्या फायदे होते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं