बदलते मौसम में खाने-पीने का खास ख्याल रखने की भी खास जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में कई मौसमी बीमारियां इर्द-गिर्द घूमती रहती हैं. ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर सकते हैं जो न सिर्फ आपके शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मदद करती हैं बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाती हैं. तो चलिए आयुर्वेद के अनुसार जानते हैं सर्दी में कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट. किन चीजों को डाइट में शामिल करने से मिलते हैं ढेर सारे हेल्थ बेनिफिट्स.
ठंड के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए डाइट में इन चीजों को करें शामिल-
घी
इन दिनों डाइटिंग करने वाले ज्यादातर लोग घी को अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं. लेकिन शायद आप इस बात से अनजान हैं कि घी एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का रामबाण इलाज है. आज भी कई छोटी मोटी बीमारियों को दूर करने के लिए महिलाएं घी का ही इस्तेमाल करती हैं. घी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. दिन में एक या दो चम्मच घी खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. घी का सेवन आप चावल, रोटी या दाल के साथ कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

गुड़
गुड खाने में तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन क्या आपको पता है कि टेस्ट के साथ साथ गुड के एक नहीं बल्कि अनेक फायदे हैं. आयुर्वेद की मानें तो गन्ने से तैयार किया गया गुड़ बॉडी के अंदर की गर्मी को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा गुड़ किसी भी तरह के प्रदूषण को शरीर से बाहर निकालने का भी काम करता है. गुड को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. दरअसल गुड उन चुनिंदा खाने की चीजों में से एक है जो आपके डाइजेस्टिव एंजाइम के प्रोडक्शन को बढ़ाने के साथ ही आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
बादाम
बादाम खाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है. अगर आप इस मौसम में रेगुलरली बादाम खाते हैं तो आप काफी हद तक सर्दी से बच सकते हैं. बादाम खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में भी मदद मिल सकती है.
फ्रूट्स
वैसे हर तरह के फल डाइट में शामिल किए जा सकते हैं. लेकिन वो फल जिन्हें आप रेगुलरली अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं वो हैं सेब, अनार, पपीता, एवोकाडो और चेरी. इसके अलावा मौसंबी का जूस, मिक्स फ्रूट जूस या फिर गाजर का जूस भी हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए डाइट में शामिल किया जा सकता है
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं