विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

Govardhan Puja 2021: आज है गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और अन्नकूट रेसिपी

Govardhan Puja 2021 Recipe: आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है.

Govardhan Puja 2021: आज है गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और अन्नकूट रेसिपी
Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा वाले दिन भगवान कृष्ण की पूजा होती है.
  • आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है.
  • कई जगहों पर इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाता है.
  • गोवर्धन पूजा में कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है.

Govardhan Puja 2021 Recipe: आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. दीपावली के अगले दिन गोवर्धन (Govardhan Puja) पूजा का पर्व मनाया जाता है. कई जगहों पर इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2021)  वाले दिन भगवान कृष्ण की पूजा होती है साथ ही गाय के गोबर से गोवर्धन देव बनाकर उन्हें पूजते हैं. इसके बाद ब्रज के देवता गिरिराज भगवान यानी पर्वत को खुश करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. गोवर्धन पूजा में कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है. 

अन्नकूट सब्जी बनाने की रेसिपीः (Govardhan Puja Recipe)

गोवर्धन पूजा वाले दिन अन्नकूट का प्रसाद भोग में चढ़ाया जाता है. अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया है. खासतौर पर अन्नकूट की सब्जी को बनाने के लिए आलू, बैंगन, फूल गोभी, सेम, गाजर, टमाटर, भिंडी, मूली, पालक, शिमला मिर्च, कद्दू, लौकी, टिंडे, अरबी, परवल, कच्चा केला आदि को शामिल करते हैं. अन्नकूट की सब्जी की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

b3n0lsa8

अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया है. 

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्तः (Govardhan Puja Shubh Muhurat) 

5 नवंबर सुबह 5 बज कर 28 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक,
दूसरा मुहूर्त शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक है.

गोवर्धन पूजा मंत्रः (Govardhan Puja Mantra)

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव

Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govardhan Puja 2021, Govardhan Puja 2021 Annakoot, Govardhan Puja 2021 Kadhi, Govardhan Puja, Govardhan Puja 2021 Hindi, Govardhan Puja Shubh Muhurat, Annakoot Recipe, Annakoot Recipe Hindi, गोवर्धन पूजा, गोवर्धन पूजा 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com